Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»थाने में धमाका, दो पुलिसकर्मियों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    थाने में धमाका, दो पुलिसकर्मियों की मौत

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2017No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में गिरिडीह के सरिया थाना में मालखाना में सोमवार दोपहर करीब एक बजे विस्फोट होने से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं हादसे में थानेदार सोनू चौधरी बाल-बाल बच गए। विस्फोट में थानेदार की केबिन समेत थाना भवन क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाते ही गिरिडीह से डीसी उमाशंकर सिंह व एसपी अखिलेश बी वारियर सरिया के लिए रवाना हो गए हैं।

    विस्फोट के बाद पूरे बाजार के लोग थाना के पास जमा हो गए हैं। पुलिस भीड़ को हटाने में जुटी है। विस्फोट से एक घर की छत गिर गई, कई अन्य घरों में भी दरारें पड़ गई हैं। थाना में रखे विस्फोटक पदार्थों को लाने के लिए जिला से टीम वहां पहुंची है। विस्फोटकों को निकालने के क्रम में ही ब्लास्ट हुआ है।

    मृतकों में गिरिडीह से आए बम निरोधक दस्ता के सदस्य अशफाक कुरैशी व सरिया थाना के चिचाकी पंचायत के चौकीदार महेंद्र तुरी शामिल हैं। थाना के मालखाना में रखे जिलेटिन व डायनामाईट को थाना परिसर में ही नष्ट किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

    गिरिडीह जिला मुख्यालय से घटनास्थल की दूरी करीब 60 किलोमीटर है। मीडिया को फिलहाल थाना के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। मालखाना से गिनती करने के लिए विस्फोटक बाहर निकाला जा रहा था। बाहरी मजदूरों को भी इस काम में लगाया गया था।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजैप का जवान करता था छिनतई, पेट्रोलपंप लूटने की भी रची थी साजिश
    Next Article जेल में गैंगवार की आशंका के बाद गैंगेस्टर अखिलेश का दुमका कारा होगा ट्रांसफर

    Related Posts

    जमशेदपुर

    गलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली

    June 15, 2026
    क्राइम

    जमशेदपुर में छत काटकर कोलकाता ज्वेलर्स में सेंधमारी, 4 किलो चांदी और कैश ले उड़े चोर

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चल सकती है हवा

    June 15, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा की बेटियों ने खो-खो में दिखाया दम, तीसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

    June 15, 2026

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026

    रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.