Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो चौक-पारडीह रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य गुरुवार से फिर से शुरू कर दिया गया है। निर्माण के तहत पृथ्वी उद्यान के सामने जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने निर्माण कार्य के दौरान मानगो चौक की तरफ जाने वाली सड़क को बंद कर दिया है, जबकि पारडीह की तरफ जाने वाली सड़क चालू रखी गई है।
फ्लाईओवर निर्माण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के तहत मानगो में जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास से मानगो चौक की तरफ भारी वाहनों का आवागमन रोका गया है। सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर चारपहिया वाहनों के मार्ग को अवरुद्ध किया गया है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
स्वर्ण रेखा के ऊपर मानगो फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। डिमना रोड के ब्लू बेल्स के पास से मानगो चौक तक निर्माण कार्य काफी प्रगति पर है। पारडीह की तरफ सड़क पर पहले पाइलिंग का काम पूरा हो चुका है और अब पिअर निर्माण का काम शुरू होगा।
इससे पहले 25 नवंबर को कार्य शुरू किया गया था, लेकिन विधायक सरयू राय के निर्देश पर जदयू कार्यकर्ताओं ने जदयू नेता पप्पू सिंह के नेतृत्व में निर्माण रोकवा दिया था। जदयू नेताओं का कहना था कि पहले डिमना रोड में फ्लाईओवर का काम पूरा होना चाहिए और बाद में मानगो चौक पर निर्माण कार्य होना चाहिए।
निर्माण कार्य रोकने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया था। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि गुरुवार को किसी भी हाल में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्यकारी एजेंसी और संबंधित पक्षों के बीच मामला सुलझ जाने के बाद आज फ्लाईओवर का निर्माण फिर से शुरू कर दिया गया है।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
Also Read : परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की जीवनी पर फिल्म, शूटिंग शुरू होगी 27 दिसंबर से
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors