Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 1:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»CM चन्नी पर भाजपा का पलटवार, कहा- पाकिस्तानी सेना और आतंकियों को ऑक्सीजन सप्लाई कर रही कांग्रेस
    जोहार ब्रेकिंग

    CM चन्नी पर भाजपा का पलटवार, कहा- पाकिस्तानी सेना और आतंकियों को ऑक्सीजन सप्लाई कर रही कांग्रेस

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    भाजपा सांसद संबित पात्रा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भाजपा ने कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के बीते शुक्रवार के बयान पर आपत्ति जताते हुए कठोर टिप्पणी की है। भाजपा ने आज यानी शनिवार को कहा कि कांग्रेस हर समय और हर मौके पर पड़ोसी पाकिस्तान के आतंकवादियों और वहां की सेना को ऑक्सीजन सप्लाई करती है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भले ही आतंकी हमलों को कांग्रेस गंभीरता से न लेती हो, भले ही देश की जनता की भावनाओं को कांग्रेस, राहुल गांधी और सोनिया गांधी न समझते हों। मगर उन्हें यह अधिकार नहीं है कि देश की सेना के मनोबल को बार-बार गिराएं। देश की संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ करें। उन्होंने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले से पूरे देश में गम का माहौल है।

    उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में कुछ प्रस्ताव पारित हुए। इसके फौरन बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसे महत्वपूर्ण राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने संबोधित किया। चन्नी ने इस दौरान 2019 के पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ की गई भारत की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। पात्रा ने कहा कि चन्नी ने अपने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हुई ही नहीं। भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान में खलबली मच गई थी। पाकिस्तान के तमाम मंत्रियों ने इसे स्वीकार भी किया है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के मंत्री और सेना के अधिकारी अभी भी कह रहे हैं कि फिर से सर्जिकल स्ट्राइक न हो जाए।

    संबित पात्रा ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या ऐसे बयान भारत की सेना और वायुसेना के मनोबल को नहीं गिराते? उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई भी ऐसा अवसर नहीं छोड़ती, जिसमें पाकिस्तान की सेना, सरकार और आतंकवादियों को ऑक्सीजन सप्लाई न होती हो। बाहर से वे स्वयं को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के रूप में प्रस्तुत करते हैं, लेकिन अंदर से वे पाकिस्तान कार्य समिति (पीडब्ल्यूसी) की तरह काम करते हैं।

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की संसद में पीटीआई सीनेटर सैफुल्लाह अब्रो ने कहा कि पूरा भारतीय विपक्ष पहलगाम हमले की निंदा कर रहा है, चाहे वह दिल्ली की आम आदमी पार्टी हो या उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी। कोई भी मोदी का समर्थन नहीं कर रहा है, हर कोई उनका विरोध कर रहा है। वे कह रहे हैं कि मोदी हमेशा से मुसलमानों के खिलाफ रहे हैं और अब उन्हें कोई छुपने नहीं देगा। पाकिस्तान की संसद में अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल की तारीफ हो रही है। तो राहुल गांधी ने सोचा कि पीछे क्यों रहें? इसलिए उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए मजबूर किया। चन्नी (कांग्रेस) की अब पाकिस्तान में तारीफ हो रही है।

    बता दें कि चन्नी ने कल यानी शुक्रवार को कहा था,” आपके देश पर कोई बम गिरा जाए और आपको पता न चले, कहीं कुछ नहीं हुआ था, कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई थी, किसी को पता नहीं चली, कुछ नहीं दिखा और मैंने तो हमेशा इसका सबूत मांगा है।”

    Also Read : गोवा में भगदड़, छह की मौत, 15 घायल, PM मोदी ने CM सांवत से की बात

    BJP's retaliation on CM Channi CM चन्नी पर भाजपा का पलटवार said- Congress is supplying oxygen to Pakistani army and terrorists कहा- पाकिस्तानी सेना और आतंकियों को ऑक्सीजन सप्लाई कर रही कांग्रेस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजंगल में चली ताबड़तोड़ गो’लियां और मा’रा गया हार्डकोर नक्सली
    Next Article नए आईफोन में खामी! ALERT हो जायें USERS

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग के CSP सेंटर और माइक्रो फाइनेंस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 16, 2025
    Latest Posts

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.