Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लोहरदगा में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की उपस्थिति की रिपोर्ट करने वाले डीएसपी के स्थानांतरण को भाजपा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया
    झारखंड

    लोहरदगा में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की उपस्थिति की रिपोर्ट करने वाले डीएसपी के स्थानांतरण को भाजपा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joahrlive Team

    • हेमंत सरकार तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण पुलिस बल का मनोबल तोड़ रही है

    रांची। भाजपा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार के द्वारा स्पेशल ब्रांच में लोहरदगा में पदस्थापित डीएसपी जितेंद्र कुमार सहित चार डीएसपी के तबादले की घटना को तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा बताया है।

    प्रतुल ने कहा लोहरदगा के सांप्रदायिक दंगों ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया थ। स्पेशल ब्रांच के डीएसपी ने 29 फरवरी को ही मुख्यालय को रिपोर्ट भेज कर इन दंगों में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के हाथ होने की बात कही थी। उन्होंने लोहरदग्गा के 13 लोगों पर इन्हें संरक्षण देने की भी बात कही थी। संरक्षकों में सत्ताधारी गठबंधन के घटक दल कांग्रेस के नेताओं और उनके रिश्तेदारों का भी नाम था।

    सरकार को इस रिपोर्ट पर संज्ञान लेना चाहिए था।लेकिन इसके उलट हेमन्त सरकार ने लोहरदगा के अंजुमन इस्लामिया कमेटी के द्वारा इस रिपोर्ट के खिलाफ 11 अप्रैल को लिखे गए पत्र के आलोक में 4 दिन के भीतर ही लोहरदगा के विशेष शाखा के उपाधीक्षक सहित कुल चार उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया। हिन्दपीढ़ी मॉडल की तर्ज पर ही लोहरदगा में भी सरकार ने स्पेशल ब्रांच में अल्पसंख्यक अफसर की नियुक्ति की।

    प्रतुल ने कहा कि लोहरदगा में शांतिपूर्ण जूलूस पर हुए हमले के कारण हुए दंगों के बाद जब 20 दिन तक कर्फ्यू था तो मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा था कि ऐसी छोटी मोटी घटनाएं होती ही रहती हैं।यह बयान पूरे सरकार की बहुसंख्यक समाज के प्रति सोच को दिखाता है।प्रतुल ने कहा कि भाजपा मानती है कि इस तरीके से विदेशियों की उपस्थिति की रिपोर्टिंग करने वाले अफसरों के तबादले से पुलिस बल का मनोबल टूटेगा।

    प्रतुल ने कहा की हेमंत सरकार ने तुष्टीकरण की सारी हदें पार कर दी हैं और अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए गैर वाजिब कदम उठा रहे हैं। प्रदेश भाजपा अति शीघ्र भारत सरकार के माननीय गृह मंत्री से इस पूरे मसले की एनआईए जांच करवाने की मांग भी रखेगी

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजान की फिक्र किए बिना सफाई और सैनिटाइज करने में जुटे निगमकर्मी
    Next Article रांची : लोगों तक डोर स्टेप सहायता पहुंचाने के लिए डाक विभाग का करें इस्तेमाल : के के खंडेलवाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026
    Latest Posts

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026

    दुनिया के पांच सबसे अधिक सैलरी वाले लोगों में एक भारतीय कौन है?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.