Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»राहुल गांधी के बयान पर BJP ने साधा निशाना, रविशंकर प्रसाद ने उठाए कई सवाल…
    बिहार

    राहुल गांधी के बयान पर BJP ने साधा निशाना, रविशंकर प्रसाद ने उठाए कई सवाल…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातें समझने के लिए कई तरह के “एंटीना” खोलने पड़ते हैं। प्रसाद ने कहा, “राहुल गांधी जब भी कुछ कहते हैं, उनकी बात को समझने के लिए मुझे कई प्रकार के एंटीना खोलने पड़ते हैं। आज उन्होंने कहा कि उन्होंने एटम बम फोड़ा है और अब हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे।

    पहले उनका कर्नाटक का एटम बम फेल हो गया, वह दिवाली के छोटे पटाखे के बराबर भी नहीं निकला। राहुल गांधी कहते हैं कि 5-6 साल में कोई युवा हो जाता है और तपस्या करने से गर्मी होती है। ऐसे में एटम और हाइड्रोजन बम का चुनाव से क्या संबंध है, इसके लिए मुझे जानकारी लेनी पड़ेगी। विपक्ष के नेता होने के बावजूद राहुल गांधी खुद को इतना हल्का क्यों बना रहे हैं, यह समझना मुश्किल है।”

    रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी गठबंधन और तेजस्वी यादव पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “याद है कि आप मोहब्बत की दुकान लेकर चले थे, जिसमें नफरत परोसी गई। गाड़ी में राहुल आगे, तेजस्वी और अखिलेश पीछे थे। क्या यह संकेत है कि राहुल गांधी ने परिवार में मतभेद बढ़ा दिए हैं? क्या तेजस्वी बिहार में दो नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं?” उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने यह प्रोपेगेंडा फैलाया कि भाजपा संविधान बदल सकती है। इसका असर यूपी और महाराष्ट्र में हुआ, लेकिन उस समय चुनाव आयोग पर कोई सवाल नहीं उठाया गया। अब वही चुनाव आयोग विपक्ष पर निशाना है।

    रविशंकर प्रसाद ने कहा, “राहुल गांधी योजनाबद्ध तरीके से जनता के मताधिकार का अपमान कर रहे हैं। पहले EVM के बिना चुनावों में बूथ लूट होती थी। चुनाव आयोग के सुधारों से अब बूथ कैप्चरिंग खत्म हो गई है। इसलिए राहुल गांधी और उनके सहयोगी EVM और SIR का विरोध कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि घुसपैठिए वोट डालें।” उन्होंने राहुल गांधी से तीन सवाल भी उठाए। पहले, 21 लाख मृतक अब भी मतदाता सूची में हैं, क्या यह उचित है? दूसरा, 7 लाख लोगों के नाम दो जगह दर्ज हैं, क्या इसे जारी रखना चाहिए? तीसरा, 35 लाख लोग अब अपने पंजीकृत पते पर नहीं रहते, फिर भी उनके नाम मतदाता सूची में क्यों हैं? प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी हलफनामों में झूठ बोलने से बचने के लिए चुप हैं।

    रविशंकर प्रसाद ने कहा, “राफेल से लेकर ‘चौकीदार चोर’ तक के आरोप और हमारी सेना पर सवाल उठाना राहुल गांधी की आदत रही है। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने से भी परहेज नहीं किया। लोकतंत्र सार्वजनिक शालीनता पर चलता है। कम से कम प्रधानमंत्री की मां का सम्मान तो होना चाहिए। राहुल गांधी ने कभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री की मां को गाली दिए जाने की निंदा नहीं की। यह उनकी गहरी नफरत और अहंकार को दर्शाता है।”

    उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी का काम केवल झूठ फैलाना और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना रहा है। मोदी जी जिस पद पर हैं, उसे राहुल गांधी अपनी जागीर समझते हैं। अब जनता वोट के जरिए अपना आशीर्वाद देगी और बिहार उन्हें जवाब देगा।”

    Bihar Assembly Elections Bihar Politics Bjp Congress Electoral Issues EVM Hydrogen Bomb Comment Indian politics opposition criticism Pegasus political controversy Rafale Rahul Gandhi Ravishankar Prasad Tejashwi Yadav Voting Rights
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का समापन, CID के निशांत बने चैंपियन, किरण रहे रनर-अप
    Next Article गणेश विसर्जन के दौरान स्टंट करते हुए झुलसा नाबालिग, गंभीर रूप से घायल…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.