Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधानसभा चुनाव पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल-आदिवासी समाज के अस्तित्व को घुसपैठियों से बचाने का चुनाव
    झारखंड

    विधानसभा चुनाव पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल-आदिवासी समाज के अस्तित्व को घुसपैठियों से बचाने का चुनाव

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: चुनाव का बिगुल बजते ही बीजेपी आक्रामक मोड में आ गई है. सत्ताधारी दल पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की सरकार को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कहा कि बीते 5 सालों में बेरोजगारी, घुसपैठ, अपराध, भ्रष्टाचार, कुशासन, तुष्टिकरण, दलित-आदिवासी-पिछड़े समाज का उत्पीड़न बढ़ा है. झारखंड की जनता अब परिवर्तन चाहती है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव आदिवासी समाज के अस्तित्व को घुसपैठियों से बचाने का चुनाव है. उन्होंने यहां कि जनता से अपील करते हुए कहा कि उठो साथियों, उठो भाइयों…परिवर्तन करना होगा. रोटी, बेटी, माटी की खातिर हमको लड़ना होगा.

    गोगो दीदी योजना से डर गई सरकार

    उन्होंने 2020 के बजट सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि विधानसभा के अंदर हेमंत सरकार ने स्नातक युवाओं को 5000 रुपए प्रति महीना और स्नातकोत्तर युवाओं को 7000 रुपए प्रति महीना बेरोजगारी भत्ता देने का प्रस्ताव पारित किया था. लेकिन आज तक युवाओं को एक रुपया भी बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला. भाजपा की गोगो दीदी योजना से भयभीत होकर हेमंत ने मंईयां योजना की राशि बढ़ाने की बात कही है. लेकिन हेमंत की घोषणाओं पर जनता को भरोसा नहीं रहा. यदि हेमंत सोरेन की नियत ठीक रहती तो वे तीन माह पहले ही मंईयां योजना की राशि बढ़ा देते. उन्होंने कहा कि जनता इस ठग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को करारा जवाब देगी.

    केंद्र की योजनाओं में भी मचा रही लूट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरीबों, दुखियों का पेट भरने के लिए अनेकों योजनाएं लाती है. जिससे उनकी थाली में भोजन सुनिश्चित हो सके. लेकिन कुछ मानसिक रूप से अपंग, गरीब कल्याण विरोधी सरकार इन योजनाओं का ऐसा कायाकल्प करती है जिससे गरीबों की थाली का निवाला छीन कर अपनी तिजोरी का वजन बढ़ा सकें. उन्होंने कहा कि जी हां मैं उसी भ्रष्टाचारी हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार की बात कर रहा हूं जो अपने आप को गरीबों का मसीहा कहने से तो नहीं थकती. लेकिन जब बात केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण योजनाओं की आती है, तो यही हेमंत सरकार गरीबों का निवाला छीन कर अपना भ्रष्टाचारी रूपी पेट भरने में मस्त हो जाती है.

    कहीं और जा रहा गरीबों का अनाज

    मोदी सरकार द्वारा गरीबों के लिए ख़ास तौर पर दो महत्वपूर्ण कल्याणकारी अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को प्रतिमाह 5 किलोग्राम मुफ्त राशन मुहैया कराया जा रहा है. साथ ही साथ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 1-3 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से 5 किलोग्राम अनाज मुहैया कराया जा रहा है. लेकिन झारखंड में गरीबों की थाली में अनाज पहुंचने की बजाय, हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहे सिंडिकेट के माध्यम से राशन बिहार और पश्चिम बंगाल में पहुंच रहा है.

    भ्रष्टाचार का नेटवर्क तैयार

    हेमंत सोरेन जो प्रदेश में गरीबी खत्म करने की बजाय गरीबों को खत्म करने का संकल्प ले बैठे हैं. उन्होंने भ्रष्टाचार का एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया है कि किसी भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों तक नहीं पहुंच रहा है. हेमंत सरकार की मिलीभगत से झारखंड में राशन माफियाओं का एक सिंडिकेट तैयार हो चुका है. जिसमें डीलर से लेकर मुख्यमंत्री तक सबकी संलिप्तता है. एक सुनियोजित तरीके से राशन वितरण के एक दिन पहले डीलरों द्वारा यह कहकर गरीब परिवारों से अंगूठा लगवाया जाता है कि आपको राशन कल वितरित किया जाएगा, अगले दिन फिर से लाभुकों द्वारा मशीन में अंगूठा लगवाया जाता है और 1- 3 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से पांच किलोग्राम राशन दे दिया जाता है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि पहली बार जब अंगूठा लगवाया जाता है तब वह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाले प्रतिमाह 5 किलोग्राम मुफ्त राशन लिए लगवाया जाता है, लेकिन उसके बाद भी डीलर द्वारा राशन नहीं दिया जाता है, बल्कि पूरी चालाकी से गरीब कल्याण योजना का राशन सिंडिकेट के माध्यम से कालाबाजारी के लिए पहुंचा दिया जाता है.

    माफी मांग लीजिए, कहीं देर न हो जाए

    हेमंत जी, ये सोचने की भूल मत कीजिए कि आप ऐसी ही मनमानी करके गरीबों का हक मारते रहेंगे, क्योंकि वक्त बदल रहा है. समय खुद परिवर्तन की मांग कर रहा है. इससे पहले कि ये क्रांति का रूप ले ले, अपने भ्रष्टाचारी नेटवर्क को खत्म करके बोले गए अपने हर झूठ और जनता के साथ किए गए विश्वासघात के लिए प्रदेश की जनता के समक्ष सार्वजनिक रूप से माफी मांग लीजिए. कहीं देर न हो जाए.

    अपराध अपील अस्तित्व आक्रामक मोड आदिवासी आदिवासी समाज उत्पीड़न कुशासन केंद्र सरकार केन्द्र सरकार गरीब गरीब कल्याण गरीब कल्याण योजनाएं घुसपैठ चुनाव झारखंड सरकार तिजोरी तुष्टिकरण थाली दलित दुखी निवाला परिवर्तन पिछड़े समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबूलाल मरांडी बीजेपी बेटी बेरोजगारी भोजन भ्रष्टाचार भ्रष्टाचारी मसीहा माटी मानसिक अपंग योजनाएं रोटी हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडॉ. आरसी मेहता ने झारखंड सरकार की योजनाओं का किया प्रचार
    Next Article Jammu Kashmir : उमर सरकार में सुरिंदर चौधरी डिप्टी सीएम, बीजेपी के सुरेश रैना को हराने का मिला ईनाम

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.