Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दुमका में बिजली-पानी को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, सरकार पर फूटा गुस्सा
    झारखंड

    दुमका में बिजली-पानी को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, सरकार पर फूटा गुस्सा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 12, 2026Updated:May 12, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुमका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : दुमका में बिजली और पानी की समस्या को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर हमला बोला। नेताओं का कहना है कि आम जनता गर्मी में बिजली कटौती और पानी की किल्लत से परेशान है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नजर नहीं आ रही। भाजपा नेताओं ने साफ कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

    पूर्व मंत्री राज पलिवार का सरकार पर हमला

    जनाक्रोश रैली और धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के प्रभारी तथा पूर्व मंत्री राज पलिवार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, लेकिन सरकार चुप बैठी है। राज पलिवार ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर बिजली और पानी की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो भाजपा सरकार को चैन से नहीं रहने देगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की परेशानी का सवाल है।

    अभयकांत प्रसाद बोले- हर मोर्चे पर फेल है सरकार

    भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उनके मुताबिक जनता बिजली, पानी और दूसरी बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार के पास कोई ठोस जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ी तो सरकार के खिलाफ और बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार के भीतर ही खींचतान चल रही है और मंत्री आपस में ही उलझे हुए हैं।

    विधायक देवेंद्र कुंवर ने उठाए स्थानीय सवाल

    जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने स्थानीय समस्याओं को सामने रखते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चापानल लगाने के लिए 20 जगहों के नाम मांगे जा रहे हैं, जबकि एक प्रखंड में 27 पंचायतें हैं। ऐसे में यह तय करना मुश्किल है कि किस इलाके को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने नोनीहाट का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां दो दिनों तक बिजली नहीं रही, जबकि उस समय धार्मिक आयोजन चल रहा था। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भाजपा नेताओं ने साफ संकेत दिया कि यह आंदोलन की सिर्फ शुरुआत है। अगर सरकार ने जनता की समस्याओं पर जल्द कदम नहीं उठाया तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    Also Read : लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा, ली शपथ

    Abhay Kant Prasad BJP protest Breaking news Devendra Kunwar drinking water crisis dumka news Jharkhand Politics Latest news power crisis Power Cut Raj Paliwar water crisis
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्वा सरमा, ली शपथ
    Next Article रिम्स जमीन घोटाला : ACB ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, अब 14 मई पर टिकी नजर

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.