Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 7:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा, पूरे झारखंड में भाजपा की लहर चल रही है
    झारखंड

    भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा, पूरे झारखंड में भाजपा की लहर चल रही है

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा कि संथाल परगना सहित पूरे झारखंड में पार्टी के पक्ष में लहर चल पड़ी है। लोगों का झुकाव भाजपा की ओर काफी तेजी से बढ़ रहा है।सेठ ने सोमवार को कहा कि 17 दिसम्बर को बरहेट में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि संथाल परगना के सभी सीटों पर भाजपा चुनाव जीत रही है। ऐसे भी संथाल परगना भाजपा का गढ़ बन गया है। संथाल में भाजपा के सात विधायक हैं और झामुमो के छह विधायक हैं। संथाल में झामुमो दूसरे नंबर की पार्टी बन गई है। संथाल को झामुमो अपना गढ़ कहती है। दुमका सीट भी इसबार भाजपा ने जीता। संथाल की जनता इसबार भाजपा के विकास के साथ है।

    सेठ ने कहा कि रघुवर दास के मुख्यमंत्री बनते ही इन पांच सालों में मुख्यमंत्री ने 140 बार संथाल का दौरा किया। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन कितनी बार बरहेट आए, यह लोगों को बताना चाहिए। जीतने के बाद रांची में आराम करते रहे। बरहेट की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। उसी तरह दुमका में भी लोकसभा में झामुमो का प्रतिनिधित्व रहा। संसद में एक बार भी झामुमो के प्रतिनिधित्व करने वालों ने दुमका के लोगों की आवाज नहीं उठाई। जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया। रघुवर दास के नेतृत्व में संथाल परगना का विकास हुआ है। दुमका में मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट का निर्माण सहित सड़कों का निर्माण किया गया है। सरकार द्वारा उज्जवला योजना, आवास योजना, शौचालय योजना, गोल्डन कार्ड ऐसे कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ यहां के लोगों को प्राप्त हुआ है। इन पांच सालों में संथाल लगातार प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। यह सिर्फ भाजपा सरकार के दृढ़ निश्चय के कारण संभव हुआ है उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी और हेमंत सोरेन बरहेट और दुमका से हारेंगे। भाजपा इसबार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने किया एलान, चार माह में अयोध्या में बनेगा आसमान छूता हुआ भव्य राम मंदिर
    Next Article तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

    Related Posts

    झारखंड

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025
    जमशेदपुर

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025
    क्राइम

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025
    Latest Posts

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेसिस चालक पर हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    July 5, 2025

    ‘साथी’ योजना के तहत निराश्रितों को मिलेगा सहारा, डालसा चला रहा जागरूकता अभियान

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.