Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 3:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झामुमो नेता सुदिव्य कुमार के पोस्ट पर बीजेपी सांसद निशिकांत ने ली चुटकी, लिखा- चंपाई सोरेन के विदाई का समय आ गया
    झारखंड

    झामुमो नेता सुदिव्य कुमार के पोस्ट पर बीजेपी सांसद निशिकांत ने ली चुटकी, लिखा- चंपाई सोरेन के विदाई का समय आ गया

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य की सत्तादल पार्टी झामुमो के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के एक पोस्ट पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने चुटकी ली. निशिकांत ने सोशल मीडिया पर JMM विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने पोस्ट में लिखा है कि मुख्यमंत्री @ChampaiSoren जी के विदागिरी का समय आ गया है. सोरेन परिवार कल्पना सोरेन जी को मुख्यमंत्री मान चुका है, यह है विधायक जी का ट्वीट. इतना लिख कर निशिकांत ने JMM नेता के पोस्ट को अपने पोस्ट के नीचे QUOTE किया है.

    दरअसल, JMM नेता सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने FACEBOOK पर एक पोस्ट डाला है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि साथियों जोहार, इस बार गांडेय की जनता केवल एक विधायक नहीं चुनेगी, एक शिक्षित, जुझारू मुख्यमंत्री समकक्ष प्रत्याशी भी चुनेगी. इसी पोस्ट पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने चुटकी ली.

    इतना ही नहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सीएम चंपाई सोरेन पर भी निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि पिछले दो दिन से झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन किसी सरकारी या पार्टी के कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे हैं. सूचना के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें कल्पना सोरेन के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने का फरमान जारी किया है. सीता सोरेन, लोबिन हेंब्रम व चमरा लिंडा ने निर्णय ले लिया है. खेला होबे ?

    ये भी पढ़ें : पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, यूपी पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

    Bjp Champai Soren jharkhand Jmm johar live news Kalpana Soren MP Nishikant Dubey ranchi Sudivya Kumar कल्पना सोरेन चंपाई सोरेन जोहार लाइव न्यूज़ झामुमो झारखंड निशिकांत दुबे बीजेपी रांची सांसद सुदिव्य कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 12 April 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article आज गर्जन, वज्रपात व हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना, 15 अप्रैल से फिर चढ़ेगा पारा

    Related Posts

    झारखंड

    भीषण गर्मी से बेहाल झारखंड: अर्थिंग सूखने से ट्रांसफार्मर पर मंडराया संकट, जेबीवीएनएल ने रद्द की कर्मियों की छुट्टियां

    April 23, 2026
    झारखंड

    रिम्स में एंबुलेंस सिस्टम पर सख्ती: बिना लाइसेंस वालों पर कार्रवाई

    April 23, 2026
    जमशेदपुर

    घरेलू विवाद बना तबाही की वजह, घरेलू झगड़े के बाद युवक ने घर को किया आग के हवाले

    April 23, 2026
    Latest Posts

    सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ फिर टली: अब जून अंत या जुलाई में हो सकती है रिलीज

    April 23, 2026

    भीषण गर्मी से बेहाल झारखंड: अर्थिंग सूखने से ट्रांसफार्मर पर मंडराया संकट, जेबीवीएनएल ने रद्द की कर्मियों की छुट्टियां

    April 23, 2026

    रिम्स में एंबुलेंस सिस्टम पर सख्ती: बिना लाइसेंस वालों पर कार्रवाई

    April 23, 2026

    घरेलू विवाद बना तबाही की वजह, घरेलू झगड़े के बाद युवक ने घर को किया आग के हवाले

    April 23, 2026

    वन भूमि घोटाला मामले में आईएएस विनय चौबे की जमानत पर सुनवाई समाप्त, कोर्ट ने रखा फैसला सुरक्षित

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.