Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 10:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक दिन में आठ ट्विट कर झामुमो को घेरा
    झारखंड

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक दिन में आठ ट्विट कर झामुमो को घेरा

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। पूजा सिंघल प्रकरण में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को एक के बाद एक आठ ट्विट कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने ट्विट में फिर खुलासा किया कि विशाल चौधरी के मोबाइल का सारा डिटेल लैब ने निकाल लिया है। क्या-क्या डिटेल निकला है, वे इसे किश्तों में बताएंगे।

    निशिकांत दुबे ने ट्विट में अबतक जिस-जिस शख्स का जिक्र किया, वह किसी न किसी तरीके से पूजा सिंघल प्रकरण में लपेटा गया। यही वजह है कि निशिकांत के ट्विटर पर खूब सर्च किये जा रहे हैं। शुक्रवार को भी पूजा सिंघल प्रकरण को लेकर उन्होंने सुबह से शाम तक सात ट्विट किये।

    निशिकांत ने सुबह सात बजकर 26 मिनट पर किया। उन्होंने लिखा प्रेम भइया का कारनामा रांची में राज्य सरकार के सरकारी गजट में प्रकाशित सरकारी ज़मीन, जिस पर विजिलेंस की जांच चल रही हो, उस ज़मीन को प्राइवेट बनाकर, जांच हटाकर किसी भार्गव के नाम पर बेनामी रजिस्टर कराया, फिर अग्रवाल भैया से मोटी रकम लेकर बेचा, पार्टनर राजा से रंक तक भ्रष्टाचार का रसूख़।

    बंधु तिर्की के घर सीबीआई का छापा की खबर सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर शेयर करते हुए निशिकांत ने लिखा कि हर विभाग में दलाली, हर जगह भ्रष्टाचार करने वाली सरकार का काला चिट्ठा अब सामने आ चुका है। एक दिन ये पूरा कुनबा अंदर जाएगा।

    पूजा सिंघल प्रकरण में निशिथ केसरी के घर से पांच महंगी गाड़ियां मिलने वाली खबर को शेयर करते हुए निशिकांत दुबे ने सुबह 9.19 बजे लिखा कि राज्य का विकास हुआ हो या नहीं लेकिन जिस तरह का विकास निशिथ केसरी का हुआ है, वो देखने लायक है। ये तो कुनबा से भी एक कदम आगे निकले।

    प्रेम प्रकाश से दूसरे दिन भी हुई ईडी की पूछताछ की खबर को शेयर करते हुए सुबह नौ बजकर नौ मिनट में उन्होंने ट्विट किया कि ऐसा नस पकड़ में आया है कि भ्रष्टाचार का इलाज इसी से हो जाये। एक-एक कर सबका नाम सामने आएगा। विधानसभा में सत्ता पक्ष की सारी कुर्सी खाली होना तय।

    ईडी द्वारा कार्रवाई के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उठाये सवाल पर निशिकांत दुबे ने दोपहर 2.42 बजे ट्विट किया कि सही है। क्योंकि, आप राज्य के तारणहार हैं, चोर, पुलिस, ईमानदार, भ्रष्टाचारी सब पर आपकी नज़र है। इसी पैनी नजरों ने तो चुन-चुन कर ज़िले में भ्रष्टाचारी पदाधिकारियों को बैठा रखा है?

    दोपहर 3.47 बजे उन्होंने एक अखबार की कतरन को शेयर किया, जिसमें खबर की हेडिंग थी- ‘विशाल चौधरी के घर में सजती थी विदेशी लड़कियों की महफिल’। इस खबर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि इन लोगों ने बेशर्मी की भी सीमा पार कर दी है। जनता सब देख और समझ रही है।

    दोपहर 3.49 बजे निशिकांत ने ट्विट किया कि प्रेम प्रकाश ने अपने शातिराना दांवपेंच का पूजा सिंघल के यहां ईडी के छापे के बाद पूरा उपयोग किया। सभी दलालों के, सेटरों के, लाभान्वित व्यापारियों के, भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों व नेताओं के मोबाइल को बदल कर सबूत नष्ट करने की कोशिश की। सब कुछ बेकार गया, उल्टा ?

    शाम 4.12 बजे निशिकांत ने ट्विट किया कि चौधरी जी के मोबाइल का सब डिटेल लैब ने निकाल लिया है। मैं किश्त में बताउंगा, नहीं तो झारखंड माल मुद्रा पार्टी कहेगी कि पहले क्यों बताए? पहले पत्रकार, फिर मेरा वार, होगा ख़त्म झारखंड का भ्रष्टाचार।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
    Next Article राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को सीट देने पर राजी नहीं हेमंत सोरेन

    Related Posts

    खूंटी

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025
    गुमला

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025
    Latest Posts

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025

    बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    July 7, 2025

    डालसा ने साथी और डॉन अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को किया जागरूक

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.