Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाजपा सरकार ने नक्सलवाद की कमर तोड़ी, डर का माहौल खत्म हुआः नरेंद्र मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा सरकार ने नक्सलवाद की कमर तोड़ी, डर का माहौल खत्म हुआः नरेंद्र मोदी

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2019No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • प्रधानमंत्री मोदी ने खूंटी में भाजपा के नीलकंठ सिंह मुंडा के पक्ष में की जनसभा

    रांची । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिस प्रकार लोकतंत्र में आस्‍था दिखी है। जिस तरह भाजपा सरकार ने नक्‍सलवाद की कमर तोड़ी है। उससे डर का माहौल खत्‍म हुआ और विकास का माहौल बना है। 30 नवंबर को पहले चरण के चुनाव में नकारात्‍मक लोगों ने माहौल खराब करने की पूरी कोशिश की लेकिन आपका जज्‍बा काबिले तारीफ है। पहले चरण में कमल के प्रति, भाजपा सरकार के प्रति एक विश्‍वास की भावना प्रदर्शित की।

    मंगलवार को पीएम मोदी खूंटी से भाजपा उम्मीदवार व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि पहले फेज में जिस प्रकार झारखंड के लोगों ने मतदान किया, उस प्रथम चरण के मतदान के लिए मैं झारखंड के मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं। हालांकि 30 नवंबर को निराशा में डूबे ऐसे लोगों ने जिन्हें झारखंड की जनता नकार चुकी है, पहले चरण के मतदान के समय माहौल खराब करने की कोशिश हुई। पूरे देश ने देखा लेकिन झारखंड के लोगों ने उन कोशिशों को नाकाम कर दिया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खूंटी में डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाये। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आदिवासी कला संस्‍कृति को सजाने के लिए अनेक संग्रहालय बनाए जा रहे हैं। हम प्रयास कर रहे हैं कि यहां दुनिया भर के लोग पहुंचे। इतने उद्योग लगे कि युवाओं को रोजगार के यहीं अवसर मिले। उन्होंने कहा कि आज उन जनजातीय क्षेत्रों में भी पानी का पाइप पहुंच रहा है, जिनको कांग्रेस-जेएमएम की सरकारों ने अपने हाल पर छोड़ दिया था। आज उन गरीब, पिछड़ों और आदिवासी परिवारों को भी अपना घर मिल पा रहा है, जिनको कांग्रेस-जेएमएम की सरकारों ने झोंपड़ियों में रहने के लिए मजबूर कर रखा था।

    उन्होंने कहा, आप अब सखी मंडल से स्‍वावलंबी बन रही हैं। आने वाले वर्षों में भाजपा सरकार की कोशिश है कि हर घर से एक महिला देश के विकास में सीधी भागीदार बनेगी। अब घर-घर शौचालय तो बने हैं। आपकी धरती की रानी मिस्‍त्री देश-दुनिया में नाम कमा रही हैं। झारखंड की बहनों को सबसे तेजी से केंद्र की योजनाओं का लाभ मिला। उज्‍ज्वला योजना में आपको डबल बेनिफिट दिया है। इससे आपकी सेहत सुधर रही है।

    पीएम ने कहा कि आज उन क्षेत्रों में भी बिजली का तार पहुंचा है जिन गांवों में पहुंचना तक मुश्किल था। आज वो क्षेत्र भी सड़क से जुड़ रहे हैं, जहां कभी विरोधी दल के नेता झांकते भी नहीं थे। आज झारखंड के हर व्यक्ति को केंद्र और झारखंड सरकार की किसी न किसी योजना का सीधा लाभ पहुंच रहा है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झामुमो वाले आपका भला नहीं चाहते। मुझे विश्‍वास है कि आप सभी कांग्रेस के झूठ की सारी बातें लोगों तक पहुंचायें। आप मतदान के दिन भारी संख्‍या में मतदान कर इनके झूठ को बेनकाब कर दें। फिर एकबार कमल पर बटन दबाकर झारखंड के विकास के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा को मौका दें।

    बीत गई झारखंड के लड़कपन की उम्र, अब सजग रहें

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अटल जी ने अलग झारखंड बनाया था। यह भगवान बिरसा को सच्‍ची श्रद्धांलि थी। यह अटलजी की भाजपा सरकार थी, जिसने आजादी के बाद पहली बार जनजातीय मंत्रालय बनाया। अब झारखंड की उम्र 19 साल हो गई है। यह टीन एज है। इसमें आप सब सजग हो जाएं। यह महत्‍वपूर्ण समय है। घर में जैसे मां-बाप अपने बेटा-बेटी के 19 साल होने पर चिंता करते हैं। माता-पिता भी उनके भविष्य के लिए सोचते हैं। ऐसे में अब झारखंड के लड़कपन की उम्र नहीं रह गई है। झारखंड के नागरिकों की जितनी जिम्मेदारी है, उतनी हमारी भी है। ऐसे में झारखंड 19 साल से 25 साल का हो जाए, इसके लिए इतना समृद्ध और सशक्त हो जाए ताकि मुड़कर न देखना पड़े। इसलिए आने वाले पांच साल 19 साल के झारखंड के लिए बड़ा ही महत्‍वपूर्ण है। मौका मत गंवाइए, मैं हमेशा आपके लिए तैयार हूं। बस आप मेरा साथ दीजिए। हमने रिकॉर्ड बजट का प्रावधान किया। भाजपा की सरकार ने पहली बार डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड की व्यवस्था की है। इसमें पांच हजार करोड़ दिया है। अब यहां से निकलने वाले खनिज का एक हिस्‍सा जनहित के लिए देना पड़ता है। राज्य सरकार ने 60 हजार पट्टे दे दिये हैं। सरकार बनने पर बाकी के 30-40 हजार पट्टे दे दिये जाएंगे। कांग्रेस की नजर यहां की संपदा पर है। ये लोग सत्ता में आने के लिए डर और भ्रम में फैला रहे हैं। 70 साल की कांग्रेस सरकारों ने इस तरह से विकास करने के बारे में नहीं सोचा, इसकी चिंता भाजपा सरकार ने की। यह हमारी आदिवासी हितों के प्रति प्रतिबद्धता है। जल, जंगल, जमीन पर हम कोई आंच नहीं आने देंगे। पीएम ने कहा, कांग्रेस और उनके मित्रों से सावधान रहें। उनका इतिहास, उनके कारनामे याद करें, उनकी नजर यहां की प्राकृतिक संपदा पर है। ये लोग सबकुछ लूट लेंगे। इसलिए ये डर और भ्रम का माहौल बना रहे हैं।

    पहले चरण के मतदान से तीन बातें स्पष्ट हुईं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान से तीन बातें स्पष्ट हुई हैं। पहली, लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान के प्रति झारखंड के लोगों की आस्था अभूतपूर्व है। दूसरी बात, भाजपा सरकार ने नक्सलवाद की कमर तोड़ी है। उसे बहुत छोटे इलाके तक समेट दिया है। उससे डर का माहौल कम हुआ है। विकास का माहौल बना है। तीसरी बात ये स्पष्ट हुई है कि झारखंड के लोगों में भाजपा सरकार के प्रति एक विश्वास की भावना जगी है। झारखंड का विकास अगर कोई दल कर सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। यही भावना मुझे खूंटी में दिखाई दे रही है। पीएम ने कहा कि पहले चरण के मतदान के समय माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई थी लेकिन लोगों ने इस मकसद को नाकाम कर दिया।

    #Online news jharkhand Latest news Narendra modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा, राज्य के विकास के लिए सरकार ने किये कई कार्य
    Next Article हेमंत बताएं कि राज्य के आदिवासी मूलवासियों को किसने ठगा : भाजपा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.