Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, बाबूलाल मरांडी ने दिया वोट प्रतिशत बढ़ाने का दिया फॉर्मूला
    झारखंड

    बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, बाबूलाल मरांडी ने दिया वोट प्रतिशत बढ़ाने का दिया फॉर्मूला

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़ : भाजपा राजमहल लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक होटल रॉयल रेसिडेंसी पाकुड़ में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, लोकसभा के प्रत्याशी ताला मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष-सह-राजमहल लोकसभा के प्रभारी राकेश प्रसाद, लोकसभा के संयोजक और राजमहल के विधायक अनंत कुमार ओझा सेक्टर प्रभारी व प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा,लोकसभा सहसंयोजक दुर्गा मरांडी,साहिबगंज जिला  प्रभारी अनुज आर्य,पाकुड़ जिला प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित साहिबगंज जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल पाकुड़ जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय सहित लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे.

     नियति और नीति दोनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ

    बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लोकसभा चुनाव की जीत का मूल मंत्र देकर भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुड़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नियति और नीति भी है, इसलिए जनता भाजपा से सहमत है. अब सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन समिति के माध्यम से सामूहिक रूप से राजमहल लोकसभा क्षेत्र को गति प्रदान करना है. उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता लाभार्थियों से सम्पर्क स्थापित कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगे. केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा करने के साथ हर कार्य क्षेत्र में कार्य करना है. हर काम को आगे बढ़कर करना है और अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार पुनः प्रधानमंत्री बनाना है तथा जनता के आशीर्वाद से इस बार राजमहल लोकसभा में कमल खिलेगा.

    कार्यकर्ता होते है पार्टी की रीढ़-राकेश प्रसाद

    राजमहल लोकसभा के प्रभारी-सह-प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि चुनावी समय में हर कार्यकर्ताओं का योगदान महत्वपूर्ण है. चुनाव प्रबंधन समिति के कार्यकर्ताओं को उन्होंने दायित्व बोध करवाया. राकेश प्रसाद ने कहा कि राजमहल के भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से जीत कर केंद्र में एक बार पुनः पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है. कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी देते हुए तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया.

    बूथ प्रबंधन को मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी-अनंत कुमार ओझा

    राजमहल के विधायक और लोकसभा के संयोजक अनंत कुमार ओझा ने कहा अब समय कम है. बूथ प्रबंधन को मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है. इसमें विधानसभा संयोजकों की महत्वपूर्ण दायित्व है. बूथ मजबूत होगा तो मतदान प्रतिशत बढ़ेगा. आगे उन्होंने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत होगा तभी धरातल पर उतरेगा. चुनाव प्रबंधन समिति को विधानसभा बार जाकर अपने कार्यों को करें यही हमारी नैतिक जिम्मेदारी है.

    ये रहे मौजूद

    कार्यक्रम के अंत में राजमहल लोकसभा के सह संयोजक और प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी सभी का धन्यवाद दिया. बैठक में अनुग्राहित प्रसाद साह, हिसाबी राय, विवेकानंद तिवारी, सम्पा साहा, दानियल किस्कू, मिस्त्री सोरेन, सुफल मरांडी, गणेश तिवारी, सुरेंद्र भगत, कमल कृष्ण भगत, ह्रदयानंद भगत, बबलू भगत, मीरा प्रवीण सिंह, कुसमाकर तिवारी, बजरंगी यादव, मिश्फिका हसन, कृष्णा महतो, बलराम दुबे मौजूद थे.

    इसे भी पढ़ें: इलेक्टोरल बॉन्ड की पूरी जानकारी नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, SBI को दो दिन में जबाव देने का आदेश

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Pakur Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पाकुड़ मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइलेक्टोरल बॉन्ड की पूरी जानकारी नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, SBI को दो दिन में जबाव देने का आदेश
    Next Article पुलिस की वर्दी में करता था डकैती व लूट, अंतरजिला गिरोह के 4 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.