Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 8:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा ने किया पूजन सामग्री का वितरण, 22 जनवरी को दीपावली जैसे माहौल की तैयारी
    झारखंड

    भाजपा ने किया पूजन सामग्री का वितरण, 22 जनवरी को दीपावली जैसे माहौल की तैयारी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कोयलांचल में खुशी का माहौल है. कई स्थानों पर मंदिरों को सजाने की तैयारी हो रही है, तो कहीं दीपक बांटे जा रहे हैं. सोमवार को इन दीपकों से शहर पूरी तरह जगमगा उठेगा. अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कोयलांचल में दीपावली जैसा नजारा दिखने वाला है. कुछ स्थानों पर भगवा झंडियों से नगर को पाटने की तैयारी है, तो कहीं भंडारा कर हलवा बांटा जाएगा. शनिवार को बिहार बिल्डिंग स्थित कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के बीच दिया और पूजन सामग्री बांटे. रागिनी सिंह कहा कि हम इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं. श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन कोयलांचल में दीपावली जैसा माहौल रहेगा. मंदिरों को सजाने के लिए मोमबत्तियां व भगवा ध्वज भी भेंट किए जा रहे हैं. ताकि सोमवार को घर के बाहर दीपक जलाकर इस खुशी का हिस्सा बन सकें.

    रागिनी सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम किसी वर्ग विशेष नहीं, पूरे भारतीय समाज के दिग्दर्शक हैं. उन्हें किसी वर्ग, पंथ अथवा धर्म विशेष की नजर से देखना हमारी भूल होगी. सौभाग्य से देश की बहुसंख्यक आबादी प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था भी रखती है. लिहाजा हमें उनकी प्राण प्रतिष्ठा के इस कार्य को ऐतिहासिक बनाने में भी योगदान देना चाहिए. साथ ही लोगों से भी अपील करना चाहती हूं की हम सभी को आगे आना होगा क्योंकि हमें यह मौका पांच सौ साल के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद मिला है. इसके लिए हमें हर मंदिर में कार्यक्रम के दौरान हर घर, हर गली को सजाने के साथ हर दिल में उत्साह का संचार करना है. इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, झरिया नगर मंडल अध्यक्ष अरुण साव, बस्ताकोला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, जोरापोखर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय. भागा मंडल अध्यक्ष सुजीत सिन्हा, अखिलेश सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें:नोडल पदाधिकारी ने ईवीएम डेमोस्ट्रेशन सेंटर का किया निरीक्षण, मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश

    अयोध्या अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा आज की खबर करंट न्यूज कोयलांचल जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन भगवान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष मुख्य समाचार रामलला लेटेस्ट न्यूज श्रीराम मंदिर सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम आवास के 500 मीटर के दायरे में आज शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक धारा 144 लागू
    Next Article पीएम मोदी ने रामेश्वरम में लगाई पवित्र डुबकी, रामनाथस्वामी मंदिर में की विशेष पूजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Pratibimb App व Dial-1930 की समीक्षा आज, इन जिलों के SSP-SP को निर्देश

    October 31, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025
    चाईबासा

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025
    Latest Posts

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया नमन

    October 31, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 31 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 31, 2025

    Pratibimb App व Dial-1930 की समीक्षा आज, इन जिलों के SSP-SP को निर्देश

    October 31, 2025

    भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    October 30, 2025

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.