Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 5:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस के 8 विधायकों के इस्तीफे देने के बाद , बीजेपी को गुजरात में 3 सीटें जीतने का भरोसा!
    देश

    राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस के 8 विधायकों के इस्तीफे देने के बाद , बीजेपी को गुजरात में 3 सीटें जीतने का भरोसा!

    Team JoharBy Team JoharJune 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    गांधीनगर। गुजरात में राज्यसभा की कुल चार सीटों पर 19 जून को होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस के बीच जोड़-तोड़ चल रही है। कांग्रेस के आठ विधायकों के इस्तीफे देने के बाद अब बीजेपी को तीसरी सीट भी जीतने का पूरा भरोसा हो चला है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत सिंह परमार आईएएनएस से कहते हैं कि कांग्रेस तो घर की लड़ाई का शिकार हो गई है। उसके दो नेता एक सीट के लिए आपस में सिर फुटव्वल किए पड़े हैं। दरअसल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री का इशारा कांग्रेस में प्रथम वरीयता के वोटों के लिए उम्मीदवारों भरत सिंह सोलंकी और शक्ति सिंह गोहिल के बीच चल रही पॉवर पॉलिटिक्स को लेकर था। दोनों उम्मीदवार अपने-अपने समर्थक विधायकों को रिसॉर्ट में जुटा रहे हैं। भरत सिंह की ओर से बीते शुक्रवार को आणंद स्थित ऐरिस रिवरसाइड रिसोर्ट में 10 विधायकों को लामबंद करने की खबर रही।

    भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत सिंह परमार ने आईएएनएस से कहा, “कांग्रेस अंतर्कलह का शिकार है। लगातार विधायक टूट रहे हैं। कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफा देने और पार्टी के संख्या बल के आधार पर भाजपा तीन राज्य सभा सीटें जीतेंगी। कांग्रेस के दोनों उम्मीदवार, एक सीट जीतने के लिए आपस में लड़े पड़े हैं।”

    • क्या है राज्यसभा चुनाव का समीकरण?

    दरअसल, 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में इस वक्त भाजपा के पास 103 और कांग्रेस के पास 65 विधायक हैं। पहले कांग्रेस के पास आठ और विधायक थे, मगर लॉकडाउन से पहले पांच ने इस्तीफा दिया था और हाल में कुछ दिनों के भीतर तीन और विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के पास अब 65 विधायक रह गए हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 35 वोट की जरूरत है। अगर कांग्रेस के आठ विधायक इस्तीफा न देते तो पार्टी दो सीटें जीतने में सफल हो सकती थी। लेकिन अब सिर्फ एक ही सीट जीतने की स्थिति में है।

    इसी तरह बीजेपी की बात करें तो उसे तीन सीटें जीतने के लिए कुल 106 वोट चाहिए। बीजेपी के पास 103 विधायक हैं। बीजेपी को सिर्फ तीन वोटों की दरकार है। पार्टी को यह वोट दो तरह से मिल सकते हैं। भाजपा, भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो और एनसीपी के एक विधायकों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। हालांकि अब तक इन विधायकों का समर्थन कांग्रेस को मिलता रहा है मगर माना जा रहा है कि बदली परिस्थितियों में पलड़ा मजबूत देखकर ये विधायक बीजेपी के साथ खड़े हो सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस में आंतरिक कलह के कारण क्रास वोटिंग भी हो सकती है। बीजेपी को पूरा भरोसा है कि वह तीन अतिरिक्त वोटों की व्यवस्था कर तीनों सीट जीतने में सफल होगी।

    • कांग्रेस में क्यों मची है लड़ाई?

    कांग्रेस ने शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस की पहली पसंद शक्ति सिंह गोहिल हैं। जिसे प्रथम वरीयता का वोट मिलेगा, वही सीट पर जीतेगा। ऐसे में चौथी सीट की लड़ाई कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी के बीच नजर आ रही है। दोनों नेता अपने समर्थक विधायकों को लामबंद कर रहे हैं। अगर पार्टी की पसंद के हिसाब से शक्ति सिंह गोहिल को प्रथम वरीयता का वोट मिला तो फिर भरत सिंह सोलंकी की हार होगी। ऐसे में भरत सिंह सोलंकी अपने समर्थक विधायकों का प्रथम वरीयता का वोट हासिल करने के लिए उन्हें रिसॉर्ट में एकत्र किए हैं। कांग्रेस के अंदरखाने मची इस कलह का बीजेपी भरपूर फायदा उठाना चाहती है। भाजपा ने अभय भारद्वाज, रमीला बारा को वहीं नरहरि अमीन को तीसरे उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनाव में उतारा है।

    after 8 congress mlas resign bjp confident of winning 3 seats in gujarat Bjp breaking news in hindi Congress gujrat rajyasabha election 2020 hindi news news in hindi real time news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : क्वारंटाइन सेंटर में खाना बनाने वाले का डांस हुआ वायरल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article भारत में हर साल छह फीसदी बढ़ रही बाघों की संख्या, केंद्र सरकार ने आरटीआई में दी जानकारी

    Related Posts

    देश

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    देश

    देश में कोरोना के एक्टिव केस हुए 7383, 24 घंटे में 10 लोगों ने गंवाई जान

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.