Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हजारीबाग सदर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी बने विधायक मनीष जायसवाल
    झारखंड

    हजारीबाग सदर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी बने विधायक मनीष जायसवाल

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • प्रत्याशी की घोषणा होते ही सदर विधानसभा क्षेत्र में चहुंओर खुशी का माहौल
    • 5 साल की सेवा, समर्पण और सक्रियता को मिला इनाम, शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद- मनीष जायसवाल
    • 5 सालों तक मैंने हजारीबाग वासियों का नेता नहीं एक बेटा की हैसियत से किया हूं सेवा- मनीष
    • टिकट कंफर्म होते हैं विधायक श्री जायसवाल ने माता पिता के छुए पैर लिया आशीर्वाद, फिर समर्थकों संग मनाई खुशियां

    हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव- 2019 के लिए सदर विधानसभा क्षेत्र का उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए रविवार को इसकी विधिवत घोषणा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की। इधर विधायक श्री जायसवाल को बीजेपी का पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने पर पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिला देखने को मिला।

    इधर टिकट का घोषणा होते ही विधायक मनीष जयसवाल अपने परिवार वालों के साथ खुशियां मनाने लगे। उनके परिवार के सदस्यों ने जोरदार तरीके से विक्ट्री का निशान दिखाते हुए उनका स्वागत किया वहीं विधायक श्री जायसवाल ने अपने माता- पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात हुए जैसे ही घर से निकले समर्थकों ने कंधे पर उठा लिया और उनके समर्थन में गर्मजोशी से नारा लगाते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। भाजपा कार्यकर्ता और विधायक श्री जयसवाल के समर्थकों ने फूल माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर, बुके भेंट कर, हाथ मिलाकर और गले मिलकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। पूरे सदर विधानसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया और लोग गली मोहल्ले में विधायक श्री जायसवाल को बीजेपी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशियां मनाने में जुट गए ।

    इधर उम्मीदवार बनाए जाने पर विधायक मनीष जायसवाल ने काकी 5 साल जिस तत्परता और सक्रियता से मैंने लोगों की सेवा समर्पण भाव से की और क्षेत्र का विकास किया इसकी सूचना भाजपा शीर्ष नेतृत्व को भी है। उन्होंने कहा कि पुनः एक बार भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जिस आशा और उम्मीद के साथ मुझ पर विश्वास जताया है मैं उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। विकास की जो आंधी पिछले 5 वर्षों में सदर विधानसभा क्षेत्र में चली है वह और तीव्र गति पकड़ेगी। मैंने हजारीबाग में एक नेता की हैसियत से नहीं बल्कि एक बेटे की तरह अपना और अपनत्व का भाव लेकर कार्य किया, सेवा किया और विकास की एक लंबी लकीर खींची है। भारतीय जनता पार्टी संगठन बेस्ट पार्टी है। हमारे संगठन में विधानसभा क्षेत्र के सभी 486 बूथ पर बूथ कमेटी बनी हुई है, उन्हीं के माध्यम से हम संगठन के जरिए आगामी चुनाव में जाएंगे और उसी पर आस्था और विश्वास रखते हुए चुनाव लड़ेंगे। जिस तेजी से झारखंड का विकास हुआ है मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रचंड बहुमत से हम झारखंड में सरकार बनाएंगे और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो नारा दिया है अब की बार 65 बार उसे हम हासिल करेंगे। विधायक श्री जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को उन पर एक बार फिर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देते आभार जताया है। इधर विधायक श्री जायसवाल के पिता पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने कहा की शीर्ष नेतृत्व ने मेरे बेटे पर जो विश्वास जताया है उसके लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। विधायक श्री जायसवाल की पत्नी निशा जायसवाल और पुत्र करण जयसवाल ने कहा की पिता जी के अथक मेहनत और इमानदारीपूर्वक किए गए परिश्रम का फल पार्टी ने दिया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेरेडारी में ईद मिलादुनबी के मौके पर निकला जुलुस
    Next Article झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस 05 और‌ झामुमो ने 03 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की, जानें कौन-किस सीट से लड़ेगा चुनाव

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    आदिवासी

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.