Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाजपा देश को गढ़ती है, विपक्ष लूट-खसोट करती है: अर्जुन मुंडा
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा देश को गढ़ती है, विपक्ष लूट-खसोट करती है: अर्जुन मुंडा

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नाला में सीता सोरेन के लिए मांगे वोट

    जामताड़ा: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जामताड़ा के नाला में दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में सभा को संबोधित किया. मुंडा ने कहा कि यह चुनाव पूरे देश के लिए चुनाव है. उन्होंने भाजपा के मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया. कहा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के निर्माण में अहम फैसले लिए गए हैं. जब देश आगे बढेगा तब प्रत्येक परिवार समृद्ध होंगे. कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों की सोच केवल निजी स्वार्थ तक सिमित है. इंडी गठबंधन के नेता से लेकर मंत्रियों तक ने सिर्फ अपनी झोली भरने का काम किया है. मंत्री के चपरासी के घर में 35 करोड़ निकला, जिसे गिनते-गिनते मशीन भी गर्म हो गई. मुंडा ने कहा वे लोग कहते हैं जेल का ताला टूटेगा. अरे भाई ताला कैसे टूटेगा. आप जेल जाने का रास्ता खुद ही ढूढे हैं. कहा कि भाजपा देश बचाने के लिए वोट मांगती है, जबकि इंडिया गठबंधन देश लूटने के लिए वोट मांगती है.

    नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों को दिया सम्मान

    अर्जुन मुंडा ने कहा अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में वर्ष 2000 में झारखंड अलग हुआ. कांग्रेस ने इतने साल देश में राज किया, लेकिन झारखंड राज्य कभी अलग नहीं कर पाया. उन्होंने कहा कि भाजपा भेदभाव की नीति नहीं रखती. आजादी के लंबे कालखंड में किसी ने आदिवासी को सम्मान देने का काम नहीं किया, लेकिन मोदी सरकार ने आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को सम्मान दिया. कोरोना के समय नरेन्द्र मोदी ने फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराकर देश वासियों की रक्षा की. 80 करोड़ लोगों तक फ्री राशन पहुंचाया गया. शिक्षा के क्षेत्र में भी विकास हुआ है.

    झारखंड सरकार में लूट-खसोट का बोलबाला: सत्यानंद

    पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने विपक्ष पर लूट-खसोट का आरोप लगाया. कहा कि झारखंड की सरकार में लूट-खसोट का बोलबाला है. जनता ऐसी सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार चुने. फिर से मोदी सरकार बने ताकि लूट-खसोट बंद हो. इस मौके पर जदयू नेता सुनील राय, भाजपा नेता अमित भैया, प्रसेनजीत घोष, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह, एसटी मोर्चा के दिलीप हेम्ब्रम, शिवधन हेम्ब्रम, राधारानी सोरेन समेत कई नेता मौजूद थे.

    अर्जुन मुंडा आदिवासी गढ़ना देश भाजपा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतालाब में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत, तीन दोस्त गए थे नहाने
    Next Article सत्ता मिलते ही महंगाई और बेरोजगारी की बात भूल गई भाजपा सरकार : चंपई सोरेन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.