Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 11:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»आर्टिकल 370 पर दिए खड़गे के बयान पर बीजेपी ने बोला हमला, कहा- राष्ट्रीय दल होने का अधिकार खो चुकी है कांग्रेस
    ट्रेंडिंग

    आर्टिकल 370 पर दिए खड़गे के बयान पर बीजेपी ने बोला हमला, कहा- राष्ट्रीय दल होने का अधिकार खो चुकी है कांग्रेस

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने कांग्रेस पर अपने हमले तेज कर दिए हैं. भाजपा ने रविवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणियों के बाद कांग्रेस ने राजनीतिक दल बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है.

    बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में कहा कि धारा 370 हटाने से क्या फर्क पड़ता है. यदि कोई पार्टी कहती है कि कश्मीर के एकीकरण से अन्य राज्यों में उसे क्या फर्क पड़ता है तो यह स्पष्ट है कि देश की एकता और अखंडता के लिए हर किसी के द्वारा ली गई शपथ के लिए आपको (कांग्रेस को) कोई सम्मान नहीं है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अनुच्छेद 370 पर खरगे की टिप्पणी के बाद कांग्रेस, ‘जिसने राष्ट्रीय दल का दर्जा या अधिकार लगभग खो दिया है, अब नैतिक दृष्टिकोण से राजनीतिक दल होने का भी अधिकार खो चुकी है’.

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब खुद को क्षेत्रीय शक्तियों का समूह कह सकती है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस पर हमला बोला और खड़गे की टिप्पणियों को शर्मनाक बताया. उन्होंने कांग्रेस को यह भी याद दिलाया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इस पर हर राज्य और नागरिक का अधिकार है, जैसे जम्मू-कश्मीर के लोगों का देश के बाकी हिस्सों पर अधिकार है.

    ये भी पढ़ें : राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, देश को ‘एक राष्ट्र और एक चुनाव’ की जरूरत

    Article 370 Bjp Congress Country Delhi johar live news Kharge Politics Sudhanshu Trivedi आर्टिकल 370 कांग्रेस खड़गे जोहार लाइव न्यूज़ दिल्ली देश बीजेपी राजनीति सुधांशु त्रिवेदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजनाथ सिंह का बड़ा बयान, देश को ‘एक राष्ट्र और एक चुनाव’ की जरूरत
    Next Article पिछले चार सालों में गरीबों के साथ भेदभाव की जो गाथा लिखी गई है, उसे जनता भूल नहीं सकती: रागिनी सिंह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.