Dhanbad : धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में आज एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। CM हेमंत सोरेन और गवर्नर संतोष कुमार गंगवार विश्वविद्यालय परिसर में स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद भी मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2017 में स्व. बिनोद बिहारी महतो के नाम पर हुई थी और लंबे समय से परिसर में उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की जा रही थी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सीएम हेमंत सोरेन दोपहर 1 बजे बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। वहां से वे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल, एयरपोर्ट, सर्किट हाउस और पूरे रास्ते में दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं।
कार्यक्रम स्थल पर सख्त निगरानी
BBMKU परिसर में 39 दंडाधिकारी, 100 पुलिस पदाधिकारी और करीब 300 जवान तैनात हैं। साथ ही, सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे। वीआईपी क्षेत्र, दर्शक दीर्घा और पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।
Also Read : शेयर बाजार आज हरे निशान पर खुला
Also Read : पत्नी की गो’ली मा’र कर ह’त्या, फरवरी में हुई थी शादी