Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भुरकुंडा में बाइक सवार ने सीसीएल कर्मी को सरेराह मा’री गोली, हालत गंभीर
    जोहार ब्रेकिंग

    भुरकुंडा में बाइक सवार ने सीसीएल कर्मी को सरेराह मा’री गोली, हालत गंभीर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 14, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भुरकुंडा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के जमुरिया बाजार, सयाल में शनिवार रात करीब आठ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात बाइक सवार ने सीसीएल कर्मी को गोली मार दी। घायल कर्मी की पहचान बिहारी राम के रूप में हुई है, जो बरकाकाना में कार्यरत हैं और सयाल के निवासी बताए जाते हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    बैंक के पास बैठा था, तभी हुआ हमला

    मिली जानकारी के अनुसार, बिहारी राम रोज की तरह जमुरिया बाजार स्थित बीओआई बैंक के पास बने चबूतरे पर बैठे थे। इसी दौरान एक युवक बाइक से वहां पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने बाइक रोकी, पिस्टल निकाली और अचानक फायर कर दिया। गोली बिहारी राम के बाएं कमर में लगी। गोली चलाने के बाद हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

    स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

    कुछ ही देर में लोगों ने हिम्मत जुटाई और गंभीर रूप से घायल बिहारी राम को तुरंत एकेसी अस्पताल, भुरकुंडा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया, लेकिन स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गांधी नगर, रांची स्थित सीसीएल अस्पताल रेफर कर दिया।

    बाजार में दहशत का माहौल

    घटना के बाद जमुरिया बाजार और आसपास के इलाके में डर का माहौल है। देर रात तक लोग घटना को लेकर चर्चा करते रहे। बाजार में लगे दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

    पुलिस जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल गोली मारने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Also Read : कंधों पर जिंदगी, कंधों पर मौ’त… 10 किलोमीटर की अर्थी, सड़क आज भी सपना

    Bike rider shoots CCL worker in Bhurkunda his condition critical भुरकुंडा में बाइक सवार ने सीसीएल कर्मी को सरेराह मारी गोली हालत गंभीर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकंधों पर जिंदगी, कंधों पर मौ’त… 10 किलोमीटर की अर्थी, सड़क आज भी सपना
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 15 FEBRUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.