Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 8:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : समाज सुधार-पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का संदेश देगी मानव श्रृंखला : नीतीश
    बिहार

    बिहार : समाज सुधार-पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का संदेश देगी मानव श्रृंखला : नीतीश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    सुपौल । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बार बनने वाली मानव श्रृंखला में सभी को भागीदार बनने की अपील करते हुए आज कहा कि यह दुनिया को राज्य के लोगों के समाज सुधार और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर काम करने के संकल्प का संदेश देगी।

    श्री कुमार ने यहां पिपरा प्रखंड के सखुआ गांव में जल-जीवन-हरियाली यात्रा के तहत जागरूकता सम्मेलन में 1182 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत वाली 241 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन से बचने एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हमें काम करना चाहिये। सात निश्चय के अलावा अन्य योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण सहित सभी क्षेत्रों में विकास के काम किये जा रहे हैं। वर्ष 2017 में 21 जनवरी को शराबबंदी के पक्ष में चार करोड़ लोगों ने जबकि 21 जनवरी 2018 को बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ 14 हजार किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनायी गयी थी, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

    मुख्यमंत्री ने कहा, “एक बार फिर 19 जनवरी 2020 को दिन के साढ़े 11 बजे आधे घंटे के लिए दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ जबकि शराबबंदी और जल-जीवन-हरियाली अभियान के समर्थन में मानव श्रृंखला का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। सबकी भागीदारी से इस बार बनने वाली मानव श्रृंखला पूर्व में बनी सभी मानव श्रृंखला के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी। उन्होंने कहा कि इस बार 16 हजार किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाने का लक्ष्य है, जो सबकी भागीदारी से न केवल हासिल होगा बल्कि यह पूरे विश्व को एक प्रभावकारी संदेश देगा कि बिहार के लोग समाज सुधार और पर्यावरण की रक्षा के लिए मिलकर काम करने को संकल्पित हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 6 जनवरी से, नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
    Next Article गुमला : हाथियों ने दो घरों को किया ध्वस्त, फसलों को भी किया बर्बाद

    Related Posts

    क्राइम

    नामी उद्योगपति की पटना में गो’ली मा’रकर ह’त्या

    July 5, 2025
    झारखंड

    राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने की अपील

    July 5, 2025
    झारखंड

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025
    Latest Posts

    नामी उद्योगपति की पटना में गो’ली मा’रकर ह’त्या

    July 5, 2025

    राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने की अपील

    July 5, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 05 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 5, 2025

    वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट पहुंचा पुलिस एसोसिएशन, किनका… जानें

    July 4, 2025

    चक्रधरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन होटल पर जुर्माना, कई को नोटिस…

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.