Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Sep, 2025 ♦ 2:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : बाढ़ का कहर, 16 जिलों के 1165 पंचायतों में घुसा पानी
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : बाढ़ का कहर, 16 जिलों के 1165 पंचायतों में घुसा पानी

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राहत की बात है कि कुछ नदियों के जलस्तर में कमी हुई है लेकिन गंगा के जलस्तर में वृद्घि देखी जा रही है। गंगा नदी कहलगांव के पास खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। राज्य की अन्य नदियां भी कई क्षेत्रों में अभी भी लाल निशान से ऊपर है।

    इधर, राज्य के 16 जिलों के 121 प्रखंडों में अभी भी बाढ़ का तांडव जारी है, जिससे अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने राहत और बचाव कार्य जारी रहने का दावा किया है। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बुधवार को दरभंगा और गोपालगंज बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया है।

    बिहार राज्य जलसंसाधन विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कोसी के जलस्तर में कमी का ट्रेंड बना हुआ है। वीरपुर बैराज के पास गुरुवार को सुबह छह बजे कोसी का जलस्तर 1.59 लाख क्यूसेक था जो आठ बजे घटकर 1.58 लाख क्यूसेक हो गया।

    इधर, गंडक नदी का जलस्तर में मामूली वृद्घि हुई है। गंडक का जलस्राव बाल्मीकिनगरबैराज पर सुबह छह बजे 1.21 लाख क्यूसेक था जो आठ बजे बढ़कर 1.24 लाख क्यूसेक पहुंच गया है।

    बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, घाघरा तथा गंगा कई क्षेत्रों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

    आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू ने बताया कि बिहार के 16 जिलों के कुल 121 प्रखंडों की 1़165 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। इन क्षेत्रों में करीब 66.60 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

    उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इन इलाकों में 8 राहत शिविर खोले गए हैं, जहां 12 हजार से ज्यादा लोग रह रहे हैं। इसके अलावा, बाढ़ प्रभावित इलाकों में कुल 1,379 सामुदायिक रसोई घर चलाए जा रहे हैं, जिसमें प्रतिदिन करीब दस लाख लोग भोजन कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान इलाकों में विभिन्न घटनाओं में 19 लोगों की मौत हुई है, इसमें सबसे अधिक सात लोगों की मौत दरभंगा जिले में हुई है। इस बीच 21 पालतू पशुओं की भी मौत हो गई है।

    उन्होंने बताया कि सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव का कार्य कर रही हैं। अब तक 4,80,884 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया है।

    अपर सचिव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को ग्रेच्युटी रिलीफ के अंतर्गत 6,000 रुपये की राशि दी जा रही है। अभी तक 3,75,547 परिवारों के बैंक खाते में कुल 225 करोड़ रूपये जीआर की राशि भेजी जा चुकी है। ऐसे परिवारों को एसएमएस के माध्यम से सूचित भी किया गया है।

    इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बुधवार को बाढ़ प्रभावित दरभंगा और गोपालगंज जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया तथा दरभंगा के एक राहत केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

    Bihar news floods Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के अभिनेता समीर ने की आत्महत्या
    Next Article रांची: फादर स्टेन स्वामी के आवास पहुंची एनआईए की टीम, घंटों पूछताछ के बाद लौटी

    Related Posts

    बिहार

    सिर्फ ₹1 में फसल सुरक्षा योजना, 30 सितंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन…

    September 18, 2025
    कोर्ट की खबरें

    ‘जॉली LLB 3’ रिलीज से पहले विवादों में, कोर्ट रूम सीन पर पटना हाईकोर्ट में याचिका

    September 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    DRI ने वन्यजीव तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल और हत्थाजोड़ी जब्त

    September 18, 2025
    Latest Posts

    हेमंत सरकार ने साढ़े पांच साल में गढ़े विकास और सामाजिक न्याय के नए आयाम : JMM

    September 18, 2025

    जेसीआई एक्सपो : ग्राहकों की भीड़ देख स्टॉल धारकों के चेहरों पर दिखी खुशी, जमकर हो रही खरीदारी

    September 18, 2025

    “रेल रोको” आंदोलन से पूर्व डीजीपी ने की बैठक, अधिकारियों से कहा – आंदोलन से पूर्व चिन्हित नेता को करें डिटेन

    September 18, 2025

    चाईबासा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी, 109 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित…

    September 18, 2025

    सिर्फ ₹1 में फसल सुरक्षा योजना, 30 सितंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन…

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.