Purnia : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सियासी गर्मी बढ़ गई है। BJP ने अपने पूर्व विधायक प्रदीप दास के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वजह है पार्टी नेतृत्व के फैसले के खिलाफ जाना।
प्रदीप दास पूर्णिया की कस्बा सीट से पूर्व विधायक हैं। इस बार यह सीट एनडीए के सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को मिली है। लोजपा ने नितेश कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो एनडीए का आधिकारिक प्रत्याशी हैं। लेकिन प्रदीप दास ने एनडीए उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। इससे नाराज BJP ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया।
बिहार भाजपा कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है, “आप एनडीए के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। यह दल विरोधी काम है। इससे पार्टी की छवि खराब हुई है और अनुशासन भंग हुआ है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर आपको 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।”

Also Read : बिहार में गरजे अमित शाह, बोले- लालू ने किए घोटाले पर घोटाले, मोदी-नीतीश पर नहीं एक भी आरोप
Also Read : छठ पर्व को लेकर सरायकेला प्रशासन अलर्ट, SP ने घाटों का खुद लिया जायजा

