Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Sep, 2025 ♦ 8:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार चुनाव के तारीखों का एलान, 28 अक्तूबर, तीन और सात नवंबर को होंगे मतदान, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार चुनाव के तारीखों का एलान, 28 अक्तूबर, तीन और सात नवंबर को होंगे मतदान, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखों का एलान कर दिया है। बिहार में इस बार चुनाव का समय बढ़ा दिया गया है, इस बार चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। वहीं कोरोना के मरीजों को मतदान करने के लिए अंत में समय दिया गया है।

    बिहार विधानसभा चुनाव
    पहले चरण का मतदान – 28 अक्तूबर
    दूसरे चरण का मतदान – तीन नवंबर
    तीसरे चरण का मतदान – सात नवंबर
    तीन चरणों में होगा चुनाव
    पहला चरण – 16 जिले, 71 सीट, 31,000 पोलिंग स्टेशन
    दूसरा चरण – 17 जिले, 94 सीट, 42,000 पोलिंग स्टेशन
    तीसरा चरण – 15 जिले, 78 सीट, 33.500 पोलिंग स्टेशन
    कोरोना पीड़ित डाल सकेंगे वोट
    मतदान के समय कोरोना पीड़ित वोट डाल सकेंगे। इसके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। डिजिटल तरीके से ही प्रचार किया जाएगा और हर पोलिंग बूथ पर साबून, हैंड सैनिटाइजर जैसी चीजों की व्यवस्था की जाएगी।

    एक घंटा ज्यादा होगा मतदान
    इस बार वोट डालने के लिए चुनाव आयोग ने एक घंटा ज्यादा का समय रखा है। इस बार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जाएगा। हालांकि नक्सल प्रभावित इलाकों में ऐसा नहीं किया जाएगा। घर से घर तक कैंपेन के लिए सिर्फ पांच लोगों को अनुमित दी गई है।

    इस बार नामांकन ऑनलाइन भी भरा जा सकता है। नामांकन के दौरान केवल दो लोग ही जगह पर मौजूद रहेंगे और इसके अलावा प्रचार के दौरान नेताओं या कार्यकर्ताओं को हाथ मिलाने की इजाजत नहीं है। इसी के साथ राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गई है। एमसीसी दिशानिर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आयोग पहले ही विस्तृत व्यवस्था कर चुका है।

    मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट का इस्तेमाल
    बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव लड़ा जाना है। राज्य में 29 नवंंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। कोरोना को ध्यान में रखते हुए पोलिंग बूथ की संख्या और मैनपावर को बढ़ाया गया है। चुनाव के दौरान छह लाख पीपीई किट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा 46 लाख मास्क, सात लाख हैंड सैनिटाइजर और छह लाख फेस शील्ड का इस्तेमाल किया जाएगा।

    Bihar news Election Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में चार लैंड माइंस बरामद, विस्फोट को किया गया नष्ट
    Next Article बिहार में महागठबंधन, राजग में ‘तकरार’, दो प्रतिद्वंदी में सीट बंटवारे को लेकर स्थिति साफ नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    September 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा

    September 21, 2025
    Latest Posts

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    September 21, 2025

    बाल संरक्षण के लिए रांची पुलिस का बड़ा कदम, तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा

    September 21, 2025

    अधजली ला’श का खुला राज : भाई की मौत का बदला लेने के लिए कर दी गयी दोस्त की ह’त्या

    September 21, 2025

    कल से लागू होगा ‘GST बचत महोत्सव’, हर वर्ग को होगा फायदा : पीएम मोदी

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.