Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 3:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : ईमानदार लोगों की घटती दिलचस्पी से राजनीति का हुआ अपराधीकरण : गुप्तेश्वर
    बिहार

    बिहार : ईमानदार लोगों की घटती दिलचस्पी से राजनीति का हुआ अपराधीकरण : गुप्तेश्वर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    भागलपुर । बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि ईमानदार लोगों की घटती दिलचस्पी की वजह से राजनीति का तेजी से अपराधीकरण हुआ है।

    श्री पांडेय ने यहां कहा कि ईमानदार लोगों की घटती दिलचस्पी की वजह से राजनीति का तेजी से अपराधीकरण हुआ है। दागी छवि के लोगों को चुनाव में टिकट देना राजनीतिक दलों की मजबूरी बन गई है। उन्होंने कहा कि अब राज्य के थानों से लेकर बड़े अधिकारी भी जनता के बीच गावों मे कैंप लगा कर उनकी समस्या सुनेंगे। यह काम एक फरवरी से शुरू हो जाएगा।

    पुलिस महानिदेशक ने कहा कि थानेदार सप्ताह में एक दिन, पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी पखवाड़े में, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक महीने में एक दिन गांव में जाकर ग्रामीणों के बीच रात में रुकेंगे और उनकी समस्या एवं परेशानियों से रूबरू होंगे। इसकी निगरानी मुख्यालय करेगा।
    श्री पांडेय ने कहा कि बिहार में इस वर्ष होने वाला विधानसभा चुनाव पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। साथ ही सूबे में बढ़ते साइबर अपराध भी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। इस पर निगरानी रखने के लिए अलग सेल तो बनाया गया है। इसके बाद भी पुलिस को इससे निपटने के लिए सजग और चौकस रहना होगा। साइबर अपराधी गरीबों और मेहनतकश लोगों को शिकार बनाकर उनकी गाढ़ी कमाई उड़ा ले जा रहे है।
    पुलिस महानिदेशक ने बताया कि बिहार को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में पुलिसकर्मी दिन-रात काम कर रहे हैं। अपराधिक घटनाओं में कमी तो आई है और साथ ही लंबित मामलों के अनुसंधान के काम तेजी से किये जा रहे हैं। वहीं, इन कामों में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर मुख्यालय से नजर रखी जा रही है। दोषी अधिकारी छोड़े नहीं जायेंगे।
    श्री पांडेय ने कहा कि भागलपुर जिले के कुछ पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध गंभीर शिकायते मिली हैं और इस की जांच-पड़ताल के लिए उनके नेतृत्व में अपराध अनुसंधान (सीआईडी) की अलग-अलग टीमें जिले के तीन स्थानों पर कैंप लगाकर मामलों की जांच कर रही है। यदि शिकायतें सही पाई गई तो दोषी पुलिस अधिकारी दंडित होगे। इस मौके पर भागलपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती भी मौजूद थे।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी: थमने का नाम नहीं ले रहा गजराजों का उत्पात, हर दिन गांव में मचा रहे आतंक
    Next Article बिहार : किशोर की गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    बिहार

    मुजफ्फरपुर में छठ और चुनाव को लेकर सुरक्षा चौकस, 68 कंपनी फोर्स तैनात

    October 26, 2025
    झारखंड

    बिहार विधानसभा चुनाव में शिल्पी तिर्की बनी AITC की ऑब्जर्वर

    October 26, 2025
    ट्रेंडिंग

    ‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले — छठ पर्व एकता का प्रतीक, रन फॉर यूनिटी में शामिल हों

    October 26, 2025
    Latest Posts

    छठ महापर्व का तीसरा दिन आज, जानें सूर्य को अर्घ्य देने का सही मुहूर्त

    October 27, 2025

    छठ घाटों पर चाईबासा पुलिस का चौकन्ना पहरा, जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैयार जवान

    October 26, 2025

    ‘मन की बात’ प्रकृति, संस्कृति और देशभक्ति के संदेशों से परिपूर्ण है : बाबूलाल

    October 26, 2025

    सरायकेला में छठ घाटों पर होगी जीवन रक्षक उपकरणों से सुरक्षा, हो गयी है तैयारी

    October 26, 2025

    शटर का ताला तोड़ किराना दुकान में घुसे चोर, लाखों का सामान ले गए साथ

    October 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.