Patna : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए इंटरमीडिएट (कक्षा 11वीं) में नामांकन हेतु पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह सूची OFSS (Online Facilitation System for Students) पोर्टल के माध्यम से जारी की गई है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर अपना चयन देख सकते हैं।
मेरिट लिस्ट 4 जून 2025 को सुबह 11 बजे प्रकाशित की गई, और चयनित छात्र 10 जून 2025 तक आवंटित स्कूल या कॉलेज में नामांकन ले सकते हैं।
ऐसे करें मेरिट लिस्ट चेक
- OFSS बिहार की वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Bihar Inter First Selection List’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन के लिए मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- क्षेत्रवार चयन सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- आवश्यक जानकारी जांचें और चाहें तो स्क्रीनशॉट लें।
नामांकन प्रक्रिया
चयनित छात्र 4 जून से 10 जून 2025 के बीच अपने आवंटित विद्यालयों में दस्तावेज़ सत्यापन और शुल्क भुगतान के साथ एडमिशन ले सकते हैं। छात्रों को अपना OFSS इंटीमेशन लेटर 2025 वेबसाइट से डाउनलोड करना अनिवार्य है।
बोर्ड ने सभी स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन पोर्टल पर छात्रों की एडमिशन स्थिति अपडेट करें।
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम | तिथि |
पहली चयन सूची जारी | 4 जून 2025 (सुबह 11 बजे) |
एडमिशन की अंतिम तिथि | 4 जून से 10 जून 2025 |
स्कूलों द्वारा सीट अपडेट | 11 जून 2025 |
स्लाइड-अप के लिए आवेदन | 4 जून से 10 जून 2025 |
विकल्प संशोधन | 4 जून से 10 जून 2025 |
जो छात्र पहली सूची में चयनित नहीं हुए हैं, वे अपने विकल्पों में संशोधन कर अगली चयन सूची का इंतजार कर सकते हैं। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए छात्र OFSS की वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करें।
Also Read : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स में Admission के लिए नया शेड्यूल जारी
Also Read : झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक आज, महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
Also Read : रांची के कांके, टाटीसिल्वे सहित कई इलाकों में बंद समर्थकों ने किया सड़क जाम
Also Read : बर्थडे पार्टी के दौरान लहरा रहा था हथियार, 15 गिरफ्तार