Patna : बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन यानी आज एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला। मोकामा से विधायक अनंत सिंह, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं, शपथ ग्रहण करने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा पहुंचे।
अनंत सिंह एंबुलेंस से विधानसभा परिसर पहुंचे। विधानसभा में पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि वे आज विधायक पद की शपथ लेंगे और मोकामा की जनता के विश्वास पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने जनता को संदेश दिया कि उन्हें खुश रहने की जरूरत है और वे उनके हितों की रक्षा के लिए काम करेंगे।

अनंत सिंह ने यह भी बताया कि वे जेल से बाहर आने के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत अपील करेंगे। उनके विधानसभा पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, जबकि उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।
Also Read : तालाब किनारे मिली लापता महिला की बॉडी, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या की आशंका

