Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 6:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»झारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी विवेक समेत 9 नक्सली ढेर, देखें जंगल में मुठभेड़ का EXCLUSIVE VIDEO
    क्राइम

    झारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी विवेक समेत 9 नक्सली ढेर, देखें जंगल में मुठभेड़ का EXCLUSIVE VIDEO

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariApril 21, 2025Updated:April 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुठभेड़
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/Bokaro : झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने 1 करोड़ के इनामी सीसीएम (सेंट्रल कमिटी मेंबर) प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, साहेब राम मांझी और अरविंद यादव सहित आठ नक्सली शामिल हैं। यह मुठभेड़ जिले के जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के लालपनिया स्थित लुगु पहाड़ी में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई है। अभी भी जंगल में अभियान रुक रुक कर जारी है। इस अभियान को सीआरपीएफ आईजी साकेत कुमार सिंह, आईजी ऑपेरशन अमोल विणुकान्त होमकर खुद से मॉनिटरिंग कर रहे थे। दोनों वरीय पदाधिकारी एक-एक इनपुट अभियान का नेतृत्व करने वाली टीम से सांझा कर रहे थे। विशेष खबर अपडेट हो रहा है।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/04/VID-20250421-WA0002.mp4

    बोकारो एनका’उंटर : गो’लियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, देखें वीडियो डायरेक्ट स्पॉट से…#bokaro #Bokaropolice #JharkhandBokaronews #Bokaronews #jharkhandlatestnews #joharlive #BokaroEncounter #encounter @bokaropolice pic.twitter.com/1ri8OIwDFz

    — Johar Live (@joharliveonweb) April 21, 2025

    क्या है मामला : 

    झारखंड के बोकारो में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं. एनकाउंटर जिले के लालपनिया थाना क्षेत्र लुगू और झुमरा पहाड़ के बीच जंगली इलाके में हुई. घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये के इनामी विवेक, साहेब राम मांझी और अरविंद यादव शामिल हैं.

    मुठभेड़ सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया. पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि नक्सली एक बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. इसी के बाद सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर लुगुबरू और झुमरा पहाड़ इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया था. इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से एक इंसास राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR) बरामद की है. मारे गए दो नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे.

    झारखंड DGP ने कहा कि…

    झारखंड DGP ने बताया कि मुठभेड़ में एक करोड़ रुपए का इनामी नक्सली विवेक मारा गया है. अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, और बाकी की पहचान का काम चल रहा है. अभी और नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी है. सर्च ऑपरेशन जारी है. गुप्त सूचना के आधार पर CRPF और जिला पुलिस के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ी और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की.

    तीन महीने पहले भी हुई थी मुठभेड़

    गौरतलब है कि इससे पहले 22 जनवरी को भी बोकारो जिला में पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो नक्सली मारे गए थे. उस समय मारे गए नक्सलियों में मनोज बास्की और 15 लाख के इनामी नक्सली की पत्नी शांति देवी शामिल थीं. बताया जा रहा है कि इस बार की कार्रवाई भी 20 जनवरी को गिरफ्तार किए गए 15 लाख के इनामी नक्सली से मिले इनपुट के आधार पर की गई.

    सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी

    लगातार की जा रही इस तरह की कार्रवाई से स्पष्ट है कि सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ बेहद सख्त और योजनाबद्ध तरीके से अभियान चला रहे हैं. इस ताज़ा सफलता को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी जीत माना जा रहा है. झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुठभेड़ में शामिल सुरक्षाबलों की सराहना की है और कहा है कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में यह एक अहम मोड़ साबित होगा.

    Also Read : बोकारो में मुठभेड़, छह नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोलियां जब्त

    Amol Vinukant Homkar Anti-Naxal Campaign Arvind Yadav CCM Naxal crpf CRPF Operation CRPF ऑपरेशन Encounter Update Jageshwar Vihar Police Station Jharkhand Forest Operation Jharkhand Naxal operation Jharkhand news Jharkhand police Lalpania Lugu Pahadi Most Wanted Naxal Naxal encounter Naxal News Naxals Caught Operation Monitoring Prayag Manjhi Saheb Ram Manjhi Saket Kumar Singh security forces Vivek अमोल विनुकांत होमकर अरविंद यादव इनामी नक्सली ऑपरेशन मॉनिटरिंग जगेश्वर विहार थाना झारखंड जंगल ऑपरेशन झारखंड नक्सल ऑपरेशन झारखंड न्यूज झारखंड पुलिस नक्सल न्यूज नक्सल विरोधी अभियान नक्सली पकड़े गए नक्सली मुठभेड़ प्रयाग मांझी मुठभेड़ अपडेट लालपनिया लुगु पहाड़ी विवेक साकेत कुमार सिंह साहेब राम मांझी सीसीएम नक्सली सुरक्षा बल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाकाल के दरबार में KGF स्टार यश, भस्म आरती में भी हुए शामिल
    Next Article हरियाली की ओर कदम बढ़ाता पटना… जानें कैसे

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.