Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 11:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»राहुल गांधी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर लिया एक्शन
    कोर्ट की खबरें

    राहुल गांधी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर लिया एक्शन

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश की सर्वोच्च अदालत से एक और बड़ी राहत मिली है. राहुल की लोकसभा सदस्यता की बहाली को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि याचिका कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है, क्योंकि याचिकाकर्ता के किसी भी मौलिक अधिकार का उल्लंघन नहीं किया गया है. बता दें कि पीठ राहुल गांधी की सदस्यता की बहाली को चुनौती देने वाली वकील अशोक पांडे की याचिका पर सुनवाई कर रही थी.

    सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई थी रोक

    मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 4 अगस्त को ‘मोदी’ उपनाम पर एक टिप्पणी से संबंधित मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता मार्च 2023 में रद्द कर दी गई थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद राहुल की वायनाड से संसद सदस्यता बहाल की गई थी.

    क्या है मामला

    भाजपा नेता पूर्णेश मोदी ने 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ “सभी चोरों का सामान्य उपनाम मोदी कैसे है?” कहने पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था. बता दें कि 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल ने यह टिप्पणी की थी. बहरहाल, मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर नाराजगी जताया. वहीं, याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगा दिया है.

    Congress Party Update News Johar Live Lok Sabha membership cancellation case Modi surname case National news Rahul Gandhi Supreme Court Supreme Court imposed fine on petitioner कांग्रेस पार्टी अपडेट न्यूज जोहार लाइव नेशनल न्यूज मोदी सरनेम मामला राहुल गांधी लोकसभा की सदस्यता रद मामला सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर लगाया जुर्माना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘चंद्रयान-3’ की थीम पर बना पूजा पंडाल, विराजी मां दुर्गा
    Next Article जसलोक अस्पताल ने की दुर्लभ सर्जरी, गोलीबारी में 2 घायलों को मिला नया जीवन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025
    खेल

    IND vs ENG : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय प्लेइंग XI में हुए चार बड़े बदलाव

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.