Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची : पीएलएफआई को बड़ा झटका, संगठन के प्रेस प्रवक्ता सह रिजिनल कमांडर और एरिया कमांडर गिरफ्तार, एके-47 समेत जिंदा कारतूस जप्त
    झारखंड

    रांची : पीएलएफआई को बड़ा झटका, संगठन के प्रेस प्रवक्ता सह रिजिनल कमांडर और एरिया कमांडर गिरफ्तार, एके-47 समेत जिंदा कारतूस जप्त

    Team JoharBy Team JoharJanuary 26, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। पीएलएफआई के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठन को बड़ा झटका दिया है। एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर गठित टीम ने पीएलएफआई के प्रेस प्रवक्ता सह रीजनल कमांडर तिलेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप और पीएलएफआई के एरिया कमांडर सूरज गोप उर्फ कोका को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि तिलेस्वर गोप दस्ता के सदस्यों के साथ अनगड़ा क्षेत्र के जिदु गांव के आसपास जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। जिसके बाद सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में थाना प्रभारी और क्यूआरटी ने घेराबंदी कर पकड़ा है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने एके-47, .303 बोर की देशी बन्दूक दो पीस, जिंदा कारतूस, मोबाइल समेत अन्य सामान जप्त किया है।

    रांची पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

    पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का काफी करीबी तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप की लंबे समय से रांची समेत कई जिले की पुलिस को तलाश थी। इसी बीच रांची एसएसपी किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली क‍ि तिलकेश्वर गोप अनगड़ा इलाके में आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र के क‍िनुटोली बकसपुर का रहने वाला है।

    संगठन को मजबूत करने में जुटा था राजेश
    रांची पुलिस के द्वारा दिसंबर 2021 में पुनई का एनकाउंटर क‍िया गया था। इसके बाद पीएलएफआई का सब जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने में जुटा था। वह संगठन में पुराने एवं नए लड़कों को जोड़ने में जुटा हुआ था, ताकि जमीन कारोबारी, क्रशर एवं पत्थर खदान चलाने वाले व्यवसायियों से लेवी की वसूली हो सके। लेकिन, संगठन को मजबूत करने से पूर्व रांची पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक प्रदीप यादव की माता का निधन
    Next Article पलामू : स्कार्पियो ने बर्थडे मना रहे युवकों को कुचला, पांच की मौत एक की हालत गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.