Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 2:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ईडी की बड़ी कार्रवाई, नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग में यंग इंडियन कंपनी का दफ्तर को किया सील
    जोहार ब्रेकिंग

    ईडी की बड़ी कार्रवाई, नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग में यंग इंडियन कंपनी का दफ्तर को किया सील

    Team JoharBy Team JoharAugust 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को सोनिया गांधी-राहुल गांधी की कंपनी यंग इंडियन के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड अखबार से संबंधित देशभर के 12 ठिकानों पर छापा मारा। इनमें दिल्ली स्थित बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित ‘हेराल्ड हाउस’ भी शामिल है, जो नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन करने वाली कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लि. (एजेएल) के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसके अलावा कोलकाता स्थित एक कंपनी के कार्यालय को भी खंगाला गया है।

    इस बीच ईडी ने नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग में एक कंपनी के दफ्तर को सील कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग में यंग इंडिया कंपनी इंडियन कार्यालय को सील कर दिया है। दफ्तर को सील करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि एजेंसी की अनुमति के बिना परिसर को नहीं खोला जाए। इसके बाद से AICC मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही 10 जनपथ यानी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    इससे पहले ईडी सूत्रों के अनुसार यह एक फर्जी कंपनी है जिसका इस्तेमाल पैसे के लेन-देन में किया गया। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर नियमों के उल्लंघन का आरोप है। ईडी अधिकारियों ने बताया, पैसे के लेन-देन से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जुटाने के लिए धन शोधन रोकथाम कानून की आपराधिक धाराओं में छापे की कार्रवाई हुई है। छापे मुख्य रूप से उन इकाइयों पर मारे गए हैं जो नेशनल हेराल्ड से जुड़े लेन-देन में शामिल रहे हैं। यह कार्रवाई इस मामले में हाल में कई लोगों से हुई पूछताछ से सामने आए नए सुबूतों के आधार पर की गई है।

    गौरतलब है कि ईडी ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाल में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछताछ की थी। सोनिया गांधी से तीन बार में करीब 11 घंटे, जबकि राहुल गांधी से 5 दिन में 50 घंटे पूछताछ की गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और पवन बंसल से भी ईडी ने अप्रैल में पूछताछ की थी। सोनिया से ईडी ने 27 जुलाई को आखिरी दौर की पूछताछ की थी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : डायन-बिसाही मामले में 19 महिला आरोपियों को आजीवन कारावास
    Next Article कांग्रेस विधायक कैश कांड मामले में सीआईडी ने कोलकाता से व्यवसाई महेंद्र अग्रवाल को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती, सभी डीसी के साथ समीक्षा बैठक कल

    May 10, 2026
    जामताड़ा

    शादी से लौट रहे दो युवकों का एक्सीडेंट, पिकअप वैन से टकराई बाइक

    May 10, 2026
    झारखंड

    देवघर : स्कूल में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, किताबें-बेंच जलकर राख

    May 10, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में अवैध बालू कारोबार पर सख्ती, सभी डीसी के साथ समीक्षा बैठक कल

    May 10, 2026

    शादी से लौट रहे दो युवकों का एक्सीडेंट, पिकअप वैन से टकराई बाइक

    May 10, 2026

    देवघर : स्कूल में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, किताबें-बेंच जलकर राख

    May 10, 2026

    हिमंत बिस्व सरमा फिर संभालेंगे असम की कमान, 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    May 10, 2026

    हजारीबाग को मिल सकता है झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जगह तलाशने में जुटी सरकार

    May 10, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.