Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 कुख्यात अपराधी चिन्हित, 20 गिरोह के 164 सहयोगियों पर निगरानी
    झारखंड

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 कुख्यात अपराधी चिन्हित, 20 गिरोह के 164 सहयोगियों पर निगरानी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 17, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के अभियान के तहत जिला पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय 32 कुख्यात अपराधियों की पहचान कर उन्हें चिन्हित किया गया है। इसके अलावा 20 सक्रिय आपराधिक गिरोहों के 164 सहयोगियों को भी निगरानी सूची में डाला गया है।

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, चिन्हित अपराधियों के खिलाफ चोरी, रंगदारी, सुपारी किलिंग, अवैध वसूली, आपराधिक धमकी, हथियार रखने और मारपीट जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    चिन्हित अपराधियों की सूची

    अपराधियों में उलीडीह थाना क्षेत्र से गुड्डू पांडेय, विवेक तिवारी, मोहम्मद शहनवाज, बॉबी पॉल और अविनाश शामिल हैं। अन्य क्षेत्रों में जुगसलाई से मनीष सिंह, नगमा खातून उर्फ लाली, निजाम, सरफराज उर्फ तिल्ली, परसुडीह से शाहिल यादव, बागबेड़ा से अजय मल्ला, गोलमुरी से कालू, टेल्को से संजय बंगाली, बृजनंदन पाठक, रवि सरकार, बिरसानगर से राहुल लोहार, दीपु ओझा, सोनारी से गोलू मछुआ, कदमा से तनवीर उर्फ गोरा, मुकेश विभर, राहुल पंडित, प्रशांत कुमार, विक्की नंदी, मानगो से संजर अहमद, सुनील ठाकुर, सीतारामडेरा से राहुल राय, सिदगोड़ा से प्रभाष सिंह, अक्षय सिंह, अंशू चौहान, गोलू, चन्ने और निक्के के नाम शामिल हैं।

    गिरोह के सहयोगी भी रडार पर

    पुलिस ने बताया कि 164 सहयोगियों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से प्रमुख नाम हैं: अखिलेश सिंह (19), गणेश सिंह (17), अमरनाथ सिंह (19), कन्हैया सिंह (11), मासूक मनीष (10), मोहित सिंह (3), बिट्टू कामत (3), बिल्ला पाठक (7), सिंटू सिंह (6), विकास सिंह उर्फ हेते (14), विकास तिवारी (9), भानु मांझी (7), प्रकाश मिश्रा (10), रंजीत-संजीत (8), रविदास (10), राहुल सिंह (6), सोनू सिंह (3), सागर कामत (3), सुधीर दुबे (3), गुड्डू पांडेय (5)।

    इन सभी को प्रतिदिन संबंधित थानों में हाजिरी देने का निर्देश दिया गया है।

    SSP का कड़ा संदेश

    जिला एसएसपी पियूष पांडे ने कहा, “अपराधी या तो जेल जाएंगे या शहर से बाहर होंगे, कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई चिन्हित व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में पाया गया, तो उस पर गुंडा एक्ट या सीसीए के तहत कार्रवाई की जाएगी।”

    पुलिस की इस सक्रिय पहल को शहर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा बहाली की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

    Also Read :  अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    Crime Control Crime news Crime Surveillance Crime-Free Jamshedpur criminal gangs Criminals Identified District Police Gang Associates jamshedpur Jharkhand police law and order notorious criminals police action police news police stations security campaign अपराध निगरानी अपराध नियंत्रण अपराध मुक्त जमशेदपुर अपराध समाचार अपराधी चिन्हित आपराधिक गिरोह कानून व्यवस्था कुख्यात अपराधी गिरोह सहयोगी जमशेदपुर जिला पुलिस झारखंड पुलिस थाने पुलिस कार्रवाई पुलिस न्यूज सुरक्षा अभियान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिविल कोर्ट से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
    Next Article CM हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को 1 करोड़ 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस का ई-समन सिस्टम फेल, 6086 में सिर्फ 150 समन पर हुई कार्रवाई

    September 16, 2026

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.