Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय कल्याण के साथ आत्म निर्भर बनेगा भारत : दीपक प्रकाश
    झारखंड

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय कल्याण के साथ आत्म निर्भर बनेगा भारत : दीपक प्रकाश

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित और मजबूत भारत का उदय विश्व पटल पर हुआ है। मोदी सरकार 1 में जनधन खाता, शौचालय निर्माण , उज्जवला गैस योजना,जन आरोग्य योजना, किसान सम्मान निधि,गरीब पेंशन योजना , प्रधानमंत्री आवास जैसी,गरीब कल्याण की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा गया। 80 करोड़ गरीब विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए।
    मोदी सरकार2 का प्रथम स्वर्णिम वर्ष ने राष्ट्र की एकात्मता को मजबूत किया।धारा 370 की समाप्ति,सीएए कानून,तीन तलाक पर प्रतिबंध और अयोध्या में भब्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना सभी निर्णय ऐतिहासिक है।


    प्रदेश अध्यक्ष ने आज राँची महानगर हरमू मंडल में व्यक्तिगत संपर्क अभियान का शुभारंभ करते हुए ये विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मंडलों में 35 लाख घरों तक कार्यकर्ता मोदी जी के संदेश को पहुचायेंगे।
    हरमू मंडल में कई परिवारों में जाकर प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश ने मोदी जी द्वारा लिखित पत्र ,केंद्र सरकार की उपलब्धियो से संबंधित पर्चे का वितरण कर अभियान का शुभारंभ किया।
    प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना महामारी से बचाओ एवम आत्म निर्भर भारत के निर्माण केलिय लोकल केलिय वोकल का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टनसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।
    हिंदपीढ़ी मंडल में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार 2 ने नामुमकिन को मुमकिन करके दिखया है।मोदी जी के नेतृत्व में एक तरफ गांव ,गरीब,किसान मजबूत हुए हैं।कल्याणकारी योजनाओं का लाभ करोड़ों गरीबों के खाते में सीधा पहुंच रहा है,देश मे बुनियादी सुविधाएं तेजी से विकसित हुई है,सीमाएं सुरक्षित हुई है,दुश्मन पराजित हो रहे हैं, विश्व मे भारत का सम्मान बढ़ा है। कोरोना संकट की चुनौतियों को भी प्रधानमंत्री जी ने अवसर में बदला है। हमे आत्म निर्भर भारत बनाने की दिशा में लोकल केलिय वोकल बनना है।
    सुखदेव नगर मंडल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिसप्रकार कोरोना संकट में गरीबों, जरूरतमंदों की सेवा में मिसाल कायम किया,अब हमे आत्म निर्भर भारत के संकल्प को पूरा करना है।घर घर मे लोकल केलिय वोकल की जागरूकता को तेजी से फैलाना है।
    कार्यकर्ता मोदी सरकार 2 की ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ आत्म निर्भर भारत,स्वस्थ भारत ,मजबूत भारत बनाने के संदेश को जन जन तक पहुचाना है।
    रांची महानगर के अन्य मंडलों में विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, सांसद संजय सेठ विधायक समरी लाल,मेयर आशा लकड़ा,डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, सहित पूरे प्रदेश में व्यक्तिगत संपर्क अभियान की शुरुआत हुई। पार्टी के सांसद,विधायक गण, पूर्व सांसद पूर्व विधायक गण, मेयर,डिप्टी मेयर,ज़िला परिषद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारी गण जिलाध्यक्ष गण, मोर्चों के पदाधिकारी गण कार्यकर्ता शामिल हुए।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : 9 मरीजों ने दी कोरोना को मात, ताली बजाकर दी गई विदाई
    Next Article राज्य के पांच जिलों में 28 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, आंकड़ा बढ़कर हुआ 1451

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.