Palamu : वन्य जीव और जंगल का आनंद लेने वालों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड का प्रसिद्ध बेतला नेशनल पार्क 27 सितंबर 2025 से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। वन्य जीवों के प्रजनन के कारण हर साल 1 जुलाई से 31 सितंबर तक पार्क में पर्यटन गतिविधियों पर रोक रहती है।
नवरात्र को देखते हुए समय से पहले खुलने का फैसला
पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रजेशकांत जेना ने बताया कि नवरात्र और अन्य त्योहारों को ध्यान में रखकर पार्क को समय से पहले खोलने का निर्णय लिया गया है। पर्यटन से हजारों लोगों की आजीविका जुड़ी है, और इससे उनके परिवारों को आर्थिक सहारा मिलता है। पार्क में अब ओपन सफारी के जरिए पर्यटकों को घुमाया जाएगा, और सभी वाहनों को मॉडिफाई किया गया है।
बंगाल से आते हैं सबसे ज्यादा पर्यटक
बेतला नेशनल पार्क झारखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां बाघ, हाथी, बायसन, बंदर जैसे वन्य जीव देखने को मिलते हैं। हर साल दिसंबर में करीब 40,000 पर्यटक यहां पहुंचते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल के पर्यटक होते हैं। कुछ मौकों पर विदेशी पर्यटक भी आते हैं। इस बार पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों के लिए खास तैयारियां की हैं।
Also read : झारखंड में दिसंबर में हो सकते हैं निकाय चुनाव, अक्टूबर में निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के आसार