Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 9:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बालासोर हादसे से पहले सहायक स्टेशन मास्टर को थी सिग्नल में गड़बड़ी की जानकारी, सीबीआई ने 5 रेलकर्मियों को लिया हिरासत में
    जोहार ब्रेकिंग

    बालासोर हादसे से पहले सहायक स्टेशन मास्टर को थी सिग्नल में गड़बड़ी की जानकारी, सीबीआई ने 5 रेलकर्मियों को लिया हिरासत में

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राउरकेला। ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा में 2 जून को हुए भयावह ट्रेन हादसे को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसमें सिग्नल में गड़बड़ी होने की बात सामने आई है। इसके कारण इंटरलॉकिंग सिस्टम फेल हो गया था।

    सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान सीबीआई के हाथ एक बड़ी जानकारी लगी है। कोरोमंडल के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले सिग्नल की खराबी का पता चला था।

    दो जून की सुबह कर्मचारियों ने बाहानगा बाजार स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम) को गड़बड़ी की जानकारी दी। इसके बाद एएसएम ने टेक्नीशियन को बुलाया, लेकिन चूंकि उसके आने में देरी हो रही थी तो उसे फोन किया गया है और ट्रेन के संचालन के लिए सिग्नलिंग सिस्टम ठीक करने को कहा।

    करीब 11 बजे टेक्नीशियन ने सिग्नल सिस्टम को ठीक किया। हालांकि, एएसएम ने यह जांच नहीं की कि उक्त सिग्नलिंग सिस्टम ठीक से काम कर रहा है या नहीं। शाम को सिग्नल सिस्टम में फिर से खराबी आई थी, जिससे इतना बड़ा रेल हादसा होने की बात सीबीआई के पास सबूत के तौर पर हाथ आई है। इस गड़बड़ी के चलते कोरोमंडल मेन लाइन की बजाय लूप लाइन पर चली गई थी, जिस पर पहले से ही मालगाड़ी खड़ी थी।

    इस मामले में सीबीआई स्टेशन मास्टर, एक टेक्नीशियन और अन्य कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है।

    गौरतलब है कि 2 जून को कोलकाता से चेन्नई जा रही कोरोमंडल सुपरफास्ट एक्सप्रेस बाहानगा बाजार स्टेशन पर एक मालगाड़ी से टकराकर पलट गई थी।

    इसी दौरान भद्रक आ रही यशवंतपुर-हावड़ा सुपरफास्ट के 2 डिब्बे कोरोमंडल कोच से टकराकर पटरी से उतर गए। हादसे में दोनों ट्रेनों के 288 यात्रियों की मौत हो गई और 1200 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

     

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनआईए ने हंदवाडा में आतंकी फंडिंग मामले में तीन अचल संपत्ति को कुर्क किया
    Next Article छत्तीसगढ़ : कांकेर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, 303 बोर का रायफल बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    जमशेदपुर

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.