Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले नगर आयुक्त ने सभी विभागों को तैयारियों के लिए निर्देशित किया
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले नगर आयुक्त ने सभी विभागों को तैयारियों के लिए निर्देशित किया

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 नवंबर को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे राजधानी रांची के ओटीसी ग्राउंड से रातू रोड चौक तक रोड शो करेंगे. इस बड़े कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नगर आयुक्त संदीप सिंह ने एक समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने रोड शो के रूट की स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिए. नगर आयुक्त संदीप सिंह ने स्वच्छता शाखा के अधिकारियों को रोड शो के लिए निर्धारित रूट – ओटीसी ग्राउंड, पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट चौक तक – की पूरी तरह से सफाई करने का निर्देश दिया. इसके तहत ड्रेन क्लीनिंग, सड़क के दोनों किनारों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और पानी का छिड़काव करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि रूट पूरी तरह से साफ और व्यवस्थित हो.

    इसके अलावा, नगर आयुक्त ने अभियंत्रण शाखा के अधिकारियों को खुले नालियों का आकलन करने और उन्हें ढकने का निर्देश दिया. उन्होंने नगर निवेशक शाखा को रूट के आसपास के जर्जर भवनों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित बनाने की कार्रवाई करने को कहा. बाजार शाखा के अधिकारियों को असुरक्षित होर्डिंग्स को हटवाने का आदेश दिया, और इन्फोर्समेंट शाखा को नो वेंडिंग जोन में खड़े ठेले-खोमचों और दुकानों को हटवाने तथा सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही, पथों पर रखी निर्माण सामग्रियों को हटाने की जिम्मेदारी भी इन्फोर्समेंट शाखा को दी गई. समीक्षा बैठक में अपर प्रशासक फिलवियुस बारला, अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, सभी सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक और अन्य नगर कर्मी भी मौजूद थे.

     

    अतिक्रमण अपर प्रशासक फिलवियुस बारला अपर प्रशासक संजय कुमार अभियंत्रण शाखा असुरक्षित होर्डिंग्स इन्फोर्समेंट शाखा उप प्रशासक रविंद्र कुमार ओटीसी ग्राउंड खुले नालियां जर्जर भवन झारखंड दौरा ठेले-खोमचा ड्रेन क्लीनिंग नगर आयुक्त संदीप सिंह नगर कर्मी. नगर प्रबंधक निर्माण सामग्री नो वेंडिंग जोन न्यू मार्केट चौक पिस्का मोड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाजार शाखा ब्लीचिंग पाउडर रांची रातू रोड चौक रोड शो समीक्षा बैठक सहायक प्रशासक सुरक्षा व्यवस्था स्वच्छता शाखा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी और गुलाम अहमद मीर ने सिमडेगा में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत के लिए किया आह्वान
    Next Article देवघर कॉलेज में बनेगा बज्रगृह और ईवीएम रिसिविंग सेंटर, अधिकारियों ने लिया स्थल का निरीक्षण

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.