Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jul, 2025 ♦ 11:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नक्सलियों को एके-47 की गोली सप्लाई करने से पूर्व 2 अपराधी गिरफ्तार, 295 जिंदा गोली व 1.93 लाख जप्त
    झारखंड

    नक्सलियों को एके-47 की गोली सप्लाई करने से पूर्व 2 अपराधी गिरफ्तार, 295 जिंदा गोली व 1.93 लाख जप्त

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। नक्सलियों को एके-47 की गोली सप्लाई करने से पूर्व रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर एके-47 की जिंदा गोली के साथ 2 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

    यह सफलता एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना पर बीआईटी मेसरा ओपी अंतर्गत होबई गांव से हुई है। गिरफ्तार अपराधियों में ईश्वरी पांडेय और प्रीतम कुमार शामिल है।

    उक्त जानकारी सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 295 पीस जिंदा गोली व 1.93 लाख नगद जप्त किया है। गिरफ्तार किशोरी पांडेय बिहार के गया जिला स्थित अमरा का रहने वाला है।

    जबकि, प्रीतम मिश्रा बाराचट्टी का रहने वाला है। छापेमारी टीम में सदर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, बीआईटी ओपी प्रभारी विपुल ओझा, एसएसपी की क्यूआरटी समेत पुलिस बल मौजूद थे।

    लोहरदगा में नक्सलियों को सप्लाई करना था गोली
    पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार प्रीतम मिश्रा ने बताया कि एके-47 की गोली की खेप को लोहरदगा में देना था।

    लोहरदगा में गोली देने के बाद यह नक्सली संगठन को सप्लाई हो जाता। लेकिन, ऐन वक़्त पर पुलिस ने छापेमारी कर सारी गोलियां पकड़ ली। हालांकि, पूछताछ में प्रीतम ने लोहरदगा वाले के नाम का भी खुलासा किया है।

    बीएसएफ का भगौड़ा है विकास राय
    पुलिस सूत्रों, मानें तो पुलिस की गिरफ्त से बाहर जयपुकार राय उर्फ विकास राय बीएसएफ से भगौड़ा है। वहीं, बीएसएफ से गोली निकाल कर इस तरह के गिरोह को एके-47 की गोली उपलब्ध करवाता है। फिर यह गोली नक्सली संगठन तक पुलिस से चोरी छिपे पहुंच जाते है। हालांकि, इस बार रांची पुलिस ने इनके मंसूबे को कामयाब होने नहीं दिया है।

    बहन के घर में छिप कर काम करता था प्रीतम
    सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार प्रीतम मिश्रा बहन के घर में छिपकर रहता और गोली सप्लाई का काम करता था। किशोरी पांडेय को प्रीतम ने बहन के घर में किराया पर रखा था।इससे पूर्व भी गिरफ्तार दोनों अपराधी नक्सली संगठन को गोली सप्लाई कर चुके है। पुलिस ने इनलोगों के पास से एके-47 की 295 जिंदा गोली, तीन मोबाइल, एक बाइक और 1.93 लाख बरामद किया है।

    naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article1अगस्त का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article झारखंड अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी का विरोध, कार्य बहिष्कार का निर्णय

    Related Posts

    झारखंड

    पत्थर लदी मालगाड़ी की 18 बोगी पटरी से उतरीं, फिर…

    July 3, 2025
    झारखंड

    JSSC CGL : 28 अभ्यर्थियों को एग्जाम से पहले पेपर देने के मिले सबूत

    July 3, 2025
    झारखंड

    राजधानी में भोरे भोर एक्सीडेंट, दो लोगों की गई जान

    July 3, 2025
    Latest Posts

    पत्थर लदी मालगाड़ी की 18 बोगी पटरी से उतरीं, फिर…

    July 3, 2025

    इंडोनेशिया में बाली के पास नौका डूबी, 3 की मौ’त, 58 लोग लापता

    July 3, 2025

    पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौ’त, परिजनों ने लगाया ह’त्या का आरोप

    July 3, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव : BJP कार्यालय में PM मोदी के साथ CM नीतीश के पोस्टर

    July 3, 2025

    माली में आतंकी हमले, तीन भारतीयों का अपहरण, केंद्र सरकार ने जताई चिंता

    July 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.