Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»सड़क निर्माण कार्य को बंद कराने से पूर्व तीन उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, छापर में बना रहे थे योजना
    क्राइम

    सड़क निर्माण कार्य को बंद कराने से पूर्व तीन उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, छापर में बना रहे थे योजना

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के खिलाफ रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन उग्रवादियों को छापर स्थित सीसीएल के बंद क्वार्टर से पकड़ा है. पकड़े गए तीनों उग्रवादी सड़क निर्माण कार्य को बंद कराने की योजना बना रहे थे. हालांकि, दो उग्रवादी मौके से भागने में सफल रहे है. गिरफ्तार उग्रवादियों में प्रकाश गंझू, राहुल लहरी और मोनू कुमार बड़ाईक शामिल है. उक्त जानकारी ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि पकड़े गए उग्रवादी का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है. इस कार्रवाई का नेतृत्व खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी कर रहे थे. सड़क निर्माण कार्य बंद कराने का मुख्य उद्देश्य सिर्फ लेवी वसूलना था. लेवी की डिमांड नहीं पूरी होने के कारण सभी मिलकर योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उग्रवादियों को दबोच लिया है.
    क्या-क्या सामान मिला पुलिस को
    ग्रामीण एसपी ने कहा कि छापेमारी के दौरान घटनास्थल से पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक देशी कार्बाइन, 13 पीस नाइन एमएम जिंदा गोली, एक मिस फायर नाइन एमएम का गोली, दो बाइक, उग्रवादी संगठन का पर्चा, जीओ कंपनी का राउटर और चार पीस मोबाइल जब्त किया है.

    कार्य छापर तीन उग्रवादी निर्माण पुलिस योजना सड़क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबढ़ती जनसंख्या पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
    Next Article दो देशों की यात्रा पर पीएम नरेंद्र मोदी रवाना, एक्स पर लिखा पोलैंड पहुंच गया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026
    जामताड़ा

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026
    गिरिडीह

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.