Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»होली से पहले कर्मियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इतनी बढ़ जायेगी सैलरी
    झारखंड

    होली से पहले कर्मियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इतनी बढ़ जायेगी सैलरी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भत्ते
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Johar Live Desk : केंद्र सरकार हर साल दो बार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन करती है, जो अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करती है. यह बढ़ोतरी हर साल जनवरी/जुलाई से की जाती है. इसकी घोषणा मार्च और अक्टूबर के आसपास की जाती है.

    फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 53 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते और राहत का लाभ मिल रहा है. अब अगली बढ़ोतरी होनी है, जिसकी दर श्रम मंत्रालय द्वारा जुलाई से दिसंबर 2024 तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करेगी. उम्मीद है कि DA में फिर से 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है, जिसका ऐलान होली से पहले होने वाली कैबिनेट में कभी भी किया जा सकता है.

    मार्च में DA बढ़ोतरी तय!

    जुलाई से नवंबर तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो AICPI इंडेक्स 144.5 और DA स्कोर 55.05 फीसदी पर पहुंच गया है, ऐसे में DA में 3 फीसदी बढ़ोतरी तय है. हालांकि दिसंबर 2024 का डेटा आना अभी बाकी है. इसके बाद फाइनल होगा कि जनवरी 2025 से कितने फीसदी DA बढ़ेगा. चूंकि नई दरें जनवरी 2025 से लागू होंगी, इसलिए 2 महीने यानी जनवरी-फरवरी का एरियर भी मिलेगा. यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत की जाएगी. इससे 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा.

    DA बढ़ोतरी पर कितनी बढ़ेगी सैलरी?

    डीए% = [(पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई (आधार वर्ष 2001 = 100) का औसत – 115.76)/115.76] x 100

    सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए डीए की गणना इस तरह की जाती है- डीए% = [(पिछले 3 महीनों के लिए एआईसीपीआई (आधार वर्ष 2001 = 100) का औसत – 126.33)/126.33] x 100

    उदाहरण के लिए, जिन कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, उन्हें 3 फीसदी की डीए बढ़ोतरी पर 540 रुपये की वृद्धि मिलेगी और अधिकतम 2,50,000 रुपये वेतन पाने वालों को 7,500 रुपये की वृद्धि मिलेगी.

    अगर किसी कर्मचारी को 15,000 रुपये प्रति महीने DA मिल रहा है तो यह बढ़कर 15,450 रुपये हो जाएगा. यानी उन्हें हर महीने 450 रुपये ज्यादा मिलेंगे. इसका फायदा पेंशनर्स को भी होगा, जिनकी पेंशन 270 रुपये बढ़कर 3,750 रुपये हो सकती है.

    Also Read : झारखंड में LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव, जानें आज के दाम

    3 फीसदी बढ़ोतरी 3% Increase 53 फीसदी 53% AICPI Index AICPI इंडेक्स All India Consumer Price Index Cabinet Central Employees central government Dearness Allowance Dearness Relief Half-yearly Data Holi increase January July march Ministry of Labour October Pensioners Revision अक्टूबर अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारी कैबिनेट छमाही आंकड़े जनवरी जुलाई पेंशनभोगी बढ़ोतरी महंगाई भत्ता महंगाई राहत मार्च श्रम मंत्रालय संशोधन होली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूजा सिंघल को बड़ी राहत, ED की इस याचिका को कोर्ट ने किया खारिज
    Next Article MP पप्पू यादव की रिश्तेदार डॉ. सोनी हुई सड़क हादसे का शिकार… जानें पूरा मामला

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.