Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाबूलाल का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, बोले-पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाना जनविरोधी, जल्द वापस लें फैसला
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, बोले-पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाना जनविरोधी, जल्द वापस लें फैसला

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-3 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी करने के लिए सेस लगाने की तैयारी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कड़ा हमला बोला है. बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर मुख्यमंत्री को टैग करते हुए यह आरोप लगाया कि राज्य सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए जनता पर बोझ डालने का प्रयास कर रही है.

    जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा

    उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी, राज्य में पेट्रोल और डीजल के दामों में सेस लगाकर 2 से 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की योजना बनाई जा रही है. यह निर्णय जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालने वाला है और इसके कारण रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है.”

    मुख्यमंत्री ने चुनावी वादे कर जनता से बड़ा छल किया है

    मरांडी ने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन ने राजस्व बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, लेकिन इस कदम का आम जनता पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. उन्होंने कहा, “यह जनविरोधी फैसला तत्काल वापस लिया जाना चाहिए. पहले बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव और अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के संकेत ने लोगों को यह समझा दिया है कि मुख्यमंत्री ने चुनावी वादे कर जनता के साथ बड़ा छल किया है.”

    https://x.com/yourBabulal/status/1872165432918175902

    Anti-People Decision Babulal marandi BJP Jharkhand Burden on Public Chief Minister Hemant Soren Election Fraud election promises Hemant Soren Increase in Electricity Rates Increase in Petrol-Diesel Prices Increase in Revenue Jharkhand Assembly Jharkhand Government Jharkhand Politics Petrol Diesel Cess Politics in Jharkhand Social Media Post चुनावी छल चुनावी वादे जनता पर बोझ जनविरोधी निर्णय झारखंड में राजनीति झारखंड राजनीति झारखंड विधानसभा झारखंड सरकार पेट्रोल डीजल सेस पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि बाबूलाल मरांडी बिजली दरों में वृद्धि बीजेपी झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजस्व बढ़ाना सोशल मीडिया पोस्ट हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल पर सेस मामले में आया वित्त मंत्री का बयान, जानें क्या बोले राधाकृष्ण किशोर
    Next Article रघुवर दास ने निभाया वादा, झारखंड के 1000 आदिवासी बच्चों ने ओडिशा राजभवन का किया ऐतिहासिक दौरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.