Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 5:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»विपक्षी दलों की बैठक पर बाबूलाल मरांडी का कटाक्ष, बोले – अपने अस्तित्व को बचाने के लिए गोलबंद होने का कर रहे हैं प्रयास
    झारखंड

    विपक्षी दलों की बैठक पर बाबूलाल मरांडी का कटाक्ष, बोले – अपने अस्तित्व को बचाने के लिए गोलबंद होने का कर रहे हैं प्रयास

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को बेंगलुरु में हो रही विपक्षी दलों की बैठक पर कटाक्ष किया। उन्होंने विपक्षी बैठक को परिवार बचाओ मोर्चा की बैठक बताया। साथ ही कहा कि विपक्षी दलों के बीच ही आपसी संघर्ष है। इसके बाद भी सब जहर का घूंट पीकर अपने अस्तित्व को बचाने के लिए गोलबंद होने का प्रयास कर रहे हैं।

    बाबूलाल ने कहा कि यूपी में अखिलेश यादव कांग्रेस से लड़ रहे हैं। केजरीवाल दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस से लड़ रहे हैं। बिहार में कांग्रेस को खत्म करने की कोशिश में नीतीश-लालू लगे हैं। झारखंड में कांग्रेस पिछलग्गू बनकर रह गई। कांग्रेस के मंत्री कहते हैं कि मुख्यमंत्री कांग्रेस को खत्म करना चाहते हैं। बंगाल में ममता बनर्जी कांग्रेस को कोस रही हैं।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अपने-अपने परिवार की सल्तनत बचाने के लिए बड़े घरानों की बेटे-बेटियां बेंगलुरु में शिरकत कर रहे। ये सारे के सारे खानदानी जनता द्वारा नकारे जा चुके हैं। राजनीति में दो निगेटिव मिलकर कभी पॉजिटिव नहीं बन सकते। उन्होंने उदाहरण दिया कि गांधी परिवार में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे परिवारवादी लोग हैं।

    इसी तरह मुलायम परिवार में अखिलेश यादव, लालू परिवार में तेजस्वी यादव, करुणानिधि परिवार में एमके स्टालिन, अजीत सिंह परिवार में जयंत चौधरी, सोरेन परिवार में हेमंत सोरेन, ठाकरे परिवार में उद्धव और आदित्य ठाकरे, पवार खानदान में शरद पवार, सुप्रिया सुले, अब्दुल्ला खानदान में फारुख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार में महबूबा मुफ्ती जैसे परिवारवादी हैं।

    #Jharkhand News Akhilesh Yadav Bjp BJP state president Babulal Marandi Congress Mamta Banerjee opposition parties
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article26 दलों के नेता के साथ विपक्षी एकता की हो रही बैठक, इन 6 मुद्दों पर होगी चर्चा
    Next Article भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर 6 लाख के इनामी नक्सली खुदी मुंडा ने डीआईजी के समक्ष किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    झारखंड

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025
    खूंटी

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025
    झारखंड

    रसोई की दीवार गिरने से मासूम की मौ’त, बहन गंभीर रूप से घायल

    August 1, 2025
    Latest Posts

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    खूंटी पुलिस को डकैतों और अफीम तस्कर के खिलाफ मिली कामयाबी, 1.65 करोड़ का डोडा व हथियार जब्त

    August 1, 2025

    रसोई की दीवार गिरने से मासूम की मौ’त, बहन गंभीर रूप से घायल

    August 1, 2025

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ रही है MOOD SWINGS की समस्या, जानें कारण और लक्षण

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.