Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»छात्रों की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश- बाबूलाल मरांडी
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश- बाबूलाल मरांडी

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2024Updated:December 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्र आंदोलन तेज हो सकता है. हजारों की संख्या में छात्र JSSC कार्यालय का घेराव कर सकते हैं, जिसे लेकर रांची पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में हैं. इस बीच, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि JSSC-CGL परीक्षा में धांधली की साजिश के पीछे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हाथ साफ नजर आता है. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीआईडी जांच का झूठा आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद JSSC ने खुद को क्लीन चिट दे दी.

    मरांडी ने कहा कि अब सरकार ने छात्रों की गिरफ्तारी के सख्त आदेश जारी कर युवाओं की आवाज को दबाने की साजिश रच दी है. उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन शायद भूल गए हैं कि झारखंड की भूमि आंदोलनों और संघर्षों की प्रतीक है, और झारखंड का युवा दमनकारी नीतियों का करारा जवाब देना जानता है. बीजेपी नेता ने मांग की कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों की गिरफ्तारी का तुगलकी फरमान वापस लें और CGL परीक्षा की सीबीआई जांच कराने का आदेश दें. साथ ही उन्होंने छात्रों के गतिरोध को समाप्त करने के लिए सरकार से सकारात्मक पहल करने की अपील की.

    JSSC JSSC-CGL परीक्षा एक्स गिरफ्तारी आदेश छात्र आंदोलन छात्रों का गतिरोध झारखंड झारखंड आंदोलन तुग़लकी फरमान दमनकारी नीतियां धांधली प्रशासन बाबूलाल मरांडी बीजेपी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवाओं की आवाज रांची पुलिस सीआईडी जांच सीबीआई जांच सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article18 दिसंबर को होगा विरोध प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष ने दिये ये निर्देश
    Next Article पाकुड़ में युवक पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नशामुक्त सिमडेगा की मुहिम को मिली रफ्तार, डीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर, रांची की सड़कों से लेकर पलामू की सिंचाई योजना तक करोड़ों की सौगात

    June 15, 2026
    Latest Posts

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    नशामुक्त सिमडेगा की मुहिम को मिली रफ्तार, डीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ

    June 15, 2026

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर, रांची की सड़कों से लेकर पलामू की सिंचाई योजना तक करोड़ों की सौगात

    June 15, 2026

    अब कोई बच्चा नहीं रहेगा उपेक्षित, “सतर्क सिमडेगा” से मिलेगा संरक्षण और सहारा

    June 15, 2026

    नशा, साइबर ठगी और सड़क हादसों से बचने का पाठ पढ़ा गई रांची पुलिस

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.