Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 6:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का किया पदभार ग्रहण, सभी 14 सीटों पर जीतने का किया दावा
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का किया पदभार ग्रहण, सभी 14 सीटों पर जीतने का किया दावा

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 15 जुलाई को बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। कार्यक्रम का आयोजन रांची के हरमू रोड स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में किया गया। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को विधिवत पदभार ग्रहण कराया। मौके पर बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश के सभी 14 सीटों पर जीतने का दावा किया है।

    पदभार ग्रहण करने के बाद झारखंड बीजेपी ने ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा कि, आज प्रदेश कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नाग्रेंद्र नाथ और प्रदेश महामंत्री (संगठन) करमवीर सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।

    बाबूलाल मरांडी एक लोकप्रिय राजनेता और झारखंड राज्य की राजनीति में अहम भूमिका दी है। उन्होंने अपने योगदान से झारखंड राज्य के विकास और सामरिक मुद्दों पर बातचीत को मजबूत किया है।

    लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने किया सांगठनिक बदलाव

    लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सांगठनिक बदलाव किया है। इसी के तहत झारखंड के पहले सीएम बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई है। बाबूलाल मरांडी मौजूदा समय में राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री मरांडी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दीपक प्रकाश की जगह ली। मरांडी को राजनीति का लंबा अनुभव है। ऐसे में पार्टी उनके अनुभव का फायदा चुनाव में उठाना चाहती है।

    हर मुद्दे पर रखते हैं बेबाकी से अपनी राय

    अगले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। झारखंड में बीजेपी के नेता मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। वहीं बाबूलाल मरांडी राज्य की मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। वे सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते। सोशल मीडिया पर एक्टिव बाबूलाल मरांडी हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। बीजेपी से अलग होकर राजनीति कर चुके बाबूलाल मरांडी को झारखंड में नेता प्रतिपक्ष चुना गया था। 2006 में बीजेपी से अलग होकर उन्होंने अपनी पार्टी बनाई थी लेकिन 14 सालों बाद 2020 में वो दोबारा से बीजेपी में शामिल हो गए।

    Babulal marandi Babulal Marandi takes charge Jharkhand BJP state president Bjp BJP state president claims to win all 14 seats jharkhand Jharkhand BJP state president prayers ranchi बाबूलाल मरांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज मंडल कारा में बंद अशोक यादव रिहा, जानिए जेल से निकलने के बाद क्या बोले पत्थर कारोबारी
    Next Article बिहार : लाठीचार्ज की जांच करने भाजपा की चार सदस्यीय टीम पहुंची पटना

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.