Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»NTPC DGM हत्याकांड पर बाबूलाल का हमला, बोले- हेमंत सरकार ने अपराधियों के हौसले बढ़ाए
    जोहार ब्रेकिंग

    NTPC DGM हत्याकांड पर बाबूलाल का हमला, बोले- हेमंत सरकार ने अपराधियों के हौसले बढ़ाए

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 8, 2025Updated:March 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर क्राइम कंट्रोल को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हजारीबाग में NTPC कोयला परियोजना के DGM की गोली मारकर हत्या की घटना को स्तब्ध करने वाला बताया। शनिवार को अपने बयान में मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भड़काऊ बयानों के चलते कोयला कारोबार प्रभावित हो रहा है और अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बाबूलाल ने आरोप लगाया कि सात मार्च को रांची में एक कोयला कारोबारी पर जानलेवा हमला हुआ। मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने अपराधियों को उकसाकर कोयला कारोबार में खूनी संघर्ष की स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि कोयले के काले कारोबार में न जाने कितने निर्दोष लोगों की जान जाएगी। उन्होंने दावा किया कि झारखंड के धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और चतरा में प्रतिदिन हजारों ट्रक कोयले की चोरी सरकारी तंत्र के संरक्षण में हो रही है। इस अवैध कारोबार से वसूली का पैसा नीचे से ऊपर तक बंटता है। यदि इस चोरी पर रोक नहीं लगी, तो हत्याएं और अपराध इसी तरह जारी रहेंगे। मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोयला चोरी पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई के लिए एसआईटी बनाना अच्छी पहल है, लेकिन इसे ईमानदार अधिकारियों के नेतृत्व में संचालित किया जाना चाहिए। जब तक रक्षक ही भक्षक बने रहेंगे, तब तक कोयला चोरी और उससे जुड़े अपराधों पर लगाम लगाना संभव नहीं होगा।

    बाबूलाल मरांडी ने राज्य के DGP से भी आग्रह किया कि कोयला कारोबार के सुरक्षित संचालन के लिए सभी परियोजना अधिकारियों, कर्मचारियों और व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

    हजारीबाग में एनटीपीसी कोयला परियोजना के डीजीएम गौरव कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से स्तब्ध हूं।

    मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM द्वारा जिस प्रकार भड़काऊ बयान देकर कोयला कारोबार को प्रभावित करने की धमकी दी गई, उसके बाद से अपराधियों के हौसले और बुलंद हैं।

    कल रांची में…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) March 8, 2025

    Also Read : 112 ‘मंईयां’ की राशि डकार रहा था एक शख्स, DC के निर्देश पर FIR दर्ज

    Also Read : पलामू SP की अनोखी पहल, OFFICE में बनवाया ब्रेस्टफीडिंग रूम और किड जोन

    Babulal attacks on NTPC DGM murder case NTPC DGM हत्याकांड पर बाबूलाल का हमला says- Hemant government boosted the morale of criminals बाबूलाल बोले- हेमंत सरकार ने अपराधियों के हौसले बढ़ाए
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article112 ‘मंईयां’ की राशि डकार रहा था एक शख्स, DC के निर्देश पर FIR दर्ज
    Next Article रांची के समाहरणालय में शिशु गृह का DIG और DC ने किया शुभारंभ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026
    क्राइम

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    Latest Posts

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.