Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 2:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»विदेशों में भी बाबा भोलेनाथ की हो रही पूजा, बिहार और झारखंड के शिव भक्तों ने जापान के टोक्यो में निकाली कावड़ यात्रा
    विदेश

    विदेशों में भी बाबा भोलेनाथ की हो रही पूजा, बिहार और झारखंड के शिव भक्तों ने जापान के टोक्यो में निकाली कावड़ यात्रा

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sawan 2023 : भगवान शिव के पावन मास सावन के सुअवसर पर देश के कई श्रद्धालु जगह-जगह से कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। अब कांवड़ का यह महोत्सव विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। जापान की राजधानी टोक्यो में रहने वाले बिहार-झारखंड के लोग कांवड़ यात्रा पर निकले हैं।

    घर में बनी कांवड़ और सुल्तानगंज से मंगाया गया गंगा जल लेकर करीब 50 लोग टोक्यो से 90 किमी दूर साई तमा शिव मंदिर पहुंचे, जहां दक्षिण भारत के पंडित ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई तथा कांवड़ लेकर आने वाले सभी लोगों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।

    बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ जापान ने किया आयोजन

    बिहार के रहने वाले अमित कुमार जापान की मर्करी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इनके पिता मिथिलेश कुमार हाई कोर्ट में प्रोटोकाल आफिसर रहे हैं। अमित कुमार ने बताया कि जापान की राजधानी टोक्यो में बिहार और झारखंड के करीब 250 परिवार रहते हैं। उनकी ओर से बिहार-झारखंड एसोसिएशन बनाया गया।

    फाउंडेशन के माध्यम से सभी त्योहार-पर्व का आयोजन किया जाता है। खास बात है कि फाउंडेशन को बिहार सरकार का समर्थन प्राप्त है। कांवड़ यात्रा के आयोजन पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुभकामना संदेश भी भेजा गया है।

    कांवड़ यात्रा के पीछे एक मात्र उद्देश्य है दूर देश में रहकर अपनी कला संस्कृति और धार्मिक आस्था को बनाए रखना है। छठ पूजा के बाद विश्व में कांवर यात्रा को भी बढ़ावा देना है।

    इस्कॉन मंदिर में कांवड़ की हुई पूजा और निकली यात्रा

    टोक्यो के फुनाबोरी स्थित इस्कॉन मंदिर के वीसीसी हाल में कांवड़ यात्रा से पहले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले अमित कुमार बताते हैं कि यात्रा से 15 दिन पहले सभी ने अपने हाथों से कांवड़ बनाई और उसे सजाया। इसके बाद सुल्तानगंज से गंगाजल मंगाया गया, जिसे सभी कांवड़ियों को दिया गया।

    भारत के राजदूत ने बिहार-झारखंड के प्रवासी को दी बधाई

    इस्कॉन मंदिर में कांवड़ की विधिवत पूजा करने के बाद सुबह साढ़े आठ बजे यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 50 कांवड़िए शामिल रहे, भारत के राजदूत सीबी जॉर्ज ने यात्रा की पारंपरिक तरीके से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत से दूर अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बिहार-झारखंड के प्रवासी बधाई के पात्र हैं।

    सभी पांच किमी तक पैदल चले और वहां से बस के जरिए 90 किमी दूर साईतम स्थित शिवमंदिर पहुंचे, जहां पर सभी ने जलाभिषेक किया। उक्त मंदिर बांग्लादेश और नेपाल के लोगों ने बनाया है। आयोजन में आनंद विजय, विकास रंजन, दिलीप सिन्हा, मुकेश गुप्ता, विनोद कुमार, रविंद्र कुमार, उत्सव सिंह, शिवानी, ईशा, अपराजिता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    Bihar Japan jharkhand Kavad Yatra Sawan 2023: Baba Bholenath Shiva devotees Tokyo worshiped
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तर कोरिया ने फिर बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण, जापान ने दर्ज कराया विरोध
    Next Article संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से होगा शुरू, केंद्र सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक

    Related Posts

    बिहार

    बिहार के इन एयरपोर्ट्स का होगा पुनर्विकास

    June 17, 2025
    झारखंड

    राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 17, 2025
    विदेश

    इजरायली हवाई हमले में ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी मा’रे गए

    June 17, 2025
    Latest Posts

    पति का फर्जी दोस्त बनकर महिला से उड़ाए लाखों रुपए, गिरिडीह से हुआ गिरफ्तार

    June 17, 2025

    बिहार के इन एयरपोर्ट्स का होगा पुनर्विकास

    June 17, 2025

    जल संकट को लेकर बागबेड़ा विकास समिति ने DC को सौंपा ज्ञापन, कहा – तत्काल हो समाधान

    June 17, 2025

    रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 19 जून को नहीं, अब इस दिन होगा

    June 17, 2025

    भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- हो निष्पक्ष जांच

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.