Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»AXIS बैंक ATM लूट कांड खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार; 27 लाख नगद और ATM मशीन बरामद
    झारखंड

    AXIS बैंक ATM लूट कांड खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार; 27 लाख नगद और ATM मशीन बरामद

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: AXIS बैंक ATM लूट कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. अपराधियों के पास से लूट के 27 लाख और एटीएम मशीन को भी बरामद किया गया. पुलिस की गिरफ्त में आए सभी लुटेरे बिहार के रहने वाले हैं जिन्होंने इससे पहले भी कई एटीएम लूटकांड को अंजाम दिया था.

    गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. एटीएम लूट की वारदात निमियाघाट थाना इलाके के इसरी बाजार में हुई थी. लेकिन पुलिस की सजगता के आगे अपराधियों की नहीं चली और वो महज कुछ घंटों के अंदर पकड़ लिए गए.

    पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में मुकेश कुमार, मोहम्मद जुबैर आलम, और जुनैद अहमद शामलि है जो बिहार के वैशाली और फुलवारीशरीफ के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया जाता है कि रात में जैसे ही एटीएम को अपराधियों ने उखाड़ा वैसे ही इसकी सूचना एटीएम सीक्वेंस टीम के द्वारा एसपी अमित रेणु को दी गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तुरंत ही डुमरी थाना, निमियाघाट थाना तथा पीरटांड थाना की टीम एक्टिव हुई.

    डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार, बगोदर-सरिया एसडीपीओ नौशाद आलम एवं डुमरी इंस्पेक्टर आदिकान्त महतो के साथ टीम सक्रिय हुई तथा सभी दिशाओं में चेकिंग लगाकर अपराधियों का पीछा किया गया. अपराधियों के द्वारा काफी देर तक पुलिस को चकमा देने की कोशिश की गई लेकिन अंत में केबी मोड़ के पास रोड पर बने गेट में अपराधियों की गाड़ी टकरा गई. जिसके बाद पीछा कर रही पुलिस की टीम ने अपराधियों को पकड़ लिया.

    SP अमित रेणू के अनुसार एटीएम की चोरी करनेवाले गिरोह में आठ अपराधी शामिल हैं. तीन तो पकड़े गए वहीं पांच आरोपी फरार हैं. फरार अपराधियों में दानिश आलम, अमीन आलम, आशीफ कुरैशी, शहनशाह, नेहाल है. सभी अपराधी बिहार के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार इसी गिरोह ने 5 जून को तोपचांची में ATM चोरी की घटना को अंजाम दिया था. सके अलावा बाराचट्टी (गया), बारीपदा ( ओड़िशा ) एवं बहरागोड़ा से भी ATM चोरी की घटना में इनलोगों के ही हाथ होने का शक जताया जा रहा है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : उपद्रवियों की ओर से भी पुलिस पर की गई थी फायरिंग, वीडियो आया सामने
    Next Article कांड्रा-सरायकेला मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    Latest Posts

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.