Jamtara (राजीव झा): संथाल आदिवासी ओवार राकाप संगठन के जन चौपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल रघुवर दास शामिल हुए। उन्होंने संथाल परगना में बढ़ती बांग्लादेशी घुसपैठ और लव जिहाद को चिंता का कारण बताया। रघुवर दास ने कहा कि आदिवासी सभ्यता और संस्कृति खतरे में है और गैर सामाजिक लोग समाज में पैठ बना रहे हैं।
उन्होंने खासकर महिलाओं से अपील की कि वे समाज की नारी शक्ति बनें और अपनी बेटियों को पढ़ाएं। उन्होंने कहा, “मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, मैं बड़े पद छोड़कर अब आदिवासी समाज की जागरूकता और उत्थान के लिए काम करना चाहता हूं।”
इस जन चौपाल में पूर्व विधायक और पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि झारखंड को मणिपुर, मिजोरम, केरल और कश्मीर जैसा बनने से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को जागरूक कर सशक्त बनाना हमारा मुख्य लक्ष्य है।
कार्यक्रम का संचालन सुकूमनी हेम्ब्रम ने किया। मौके पर पंचायत के मुखिया, सदस्य, मांझी, नायकी और अन्य समाज के लोग मौजूद थे।
Also Read : तेज प्रताप यादव का नया वीडियो वायरल… देखें
Also Read : ‘ADRM बाबू’ को RPF ने दबोचा… जानें क्यों
Also Read : मिठी नदी घोटाला मामला : ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई और कोच्चि में 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
Also Read : रेपो रेट में बड़ी कटौती, RBI ने दिखाया विकास पर फोकस
Also Read : पटना के कॉलेजों में एडमिशन का सीजन शुरू
Also Read : रेपो रेट में कटौती से बाजार में रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर
Also Read : तेज प्रताप यादव का नया वीडियो वायरल… देखें
Also Read : पंचायत सीजन 4 की रिलीज डेट अब दर्शकों के हाथ में, 2 जुलाई से पहले भी आ सकता है शो
Also Read : पोखर में डूबने से एक युवक की मौ’त, इलाके में हड़कंप
Also Read : MPPSC में ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के 35 पदों पर निकली भर्ती