Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूड में सहायक पुलिसकर्मी, मोरहाबादी में जुटान
    झारखंड

    सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूड में सहायक पुलिसकर्मी, मोरहाबादी में जुटान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। संविदा पर नियुक्त राज्य के पुलिसकर्मी एक बार फिर आंदोलन पर हैं। नक्सल प्रभावित राज्य के 12 जिलों में इनकी नियुक्ति पांच वर्ष के लिए संविदा पर हुई थी। रघुवर सरकार के कार्यकाल में नक्सल हिंसा को रोकने के लिए जेएसएससी के माध्यम से 2500 युवा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। मानदेय वृद्धि और सेवा नियमित करने की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष आमरण अनशन करने पहुंचे इन पुलिसकर्मियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ने की घोषणा की है।

    राज्य के 12 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत ये पुलिसकर्मी लगातार आंदोलन करते रहे हैं। इस बार अपनी मांगें मनवाने के लिए इन पुलिसकर्मियों ने इंसाफ-ए-वर्दी के नाम से आंदोलन चला रखा है। मोरहाबादी मैदान में जुटे इन पुलिसकर्मियों में कई महिला पुलिसकर्मी भी हैं, जो अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ पहुंची है। 2017 से संविदा पर काम कर रहे इन पुलिसकर्मियों का कहना है कि महज 10 हजार रुपये में नक्सल प्रभावित घनघोर जंगल में काम करने को ये विवश हैं। सरकार द्वारा कई बार मांगों को लेकर आश्वासन भी दिया गया, मगर उसे सरकार ने पूरा नहीं किया।

    संविदा पर काम कर रहे पुलिसकर्मियों का पांच वर्ष का कार्यकाल अगस्त 2022 में खत्म हो रहा है. पिछली बार मोरहाबादी मैदान में कई दिनों तक चले आंदोलन के बाद मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने हस्तक्षेप कर आंदोलन समाप्त कराया था। उस दौरान मंत्री के साथ हुई वार्ता में मानदेय बढोत्तरी के साथ साथ सेवा नियमितीकरण पर भी विचार करने का आश्वासन दिया गया था. मगर समय बीतता गया, इनकी मांगें धरी की धरी रह गई। सरकार के वादों से अपना आपको ठगा महसूस कर रहे ये पुलिसकर्मी एक बार फिर आंदोलन कर सरकार पर दवाब बनाने में जुटे हैं। इधर आंदोलन कर रहे पुलिस जवानों को राजभवन जाने से रोकने के लिए भारी संख्या में मोरहाबादी मैदान में पुलिस जवानों को नियुक्त किया गया है।

    Jharkhand news Jharkhand police Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार अपराधी बेखौफ : अपराधियों ने दिनदहाड़े डीटीओ कार्यालय कर्मी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article चुटिया पुलिस ने सेना बहाली के नाम पर ठगी करने वाले युवक को दबोचा, प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    Latest Posts

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.