Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद जज मौत मामले में गिरफ्तार ऑटो ड्राइवर लखन ने किये कई खुलासे, नंबर मिटाकर ऑटो का हुलिया बदल डाला था
    झारखंड

    धनबाद जज मौत मामले में गिरफ्तार ऑटो ड्राइवर लखन ने किये कई खुलासे, नंबर मिटाकर ऑटो का हुलिया बदल डाला था

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: धनबाद के जज को धक्का मारने वाले ऑटो को बुधवार शाम गिरिडीह और धनबाद पुलिस ने बरामद कर लिया था. लखन को गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डांडीडीह सोनार मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लखन से पूछताछ में कई राज खुले हैं.

    ऐसे मिटाया ऑटो का नंबर
    लखन को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल महतोडीह पिकेट के एएसआई मो मूसा मिले. काफी देर तक इनसे बातचीत की गई तो पता चला कि ऑटो चालक लखन अपने बहनोई के घर में छिपा था. रात को जब धनबाद पुलिस को लखन की लोकेशन मिली, तो इससे गिरिडीह पुलिस को अवगत कराया गया. मुफास्सिल थाना के प्रभारी विनय राम ने उन्हें तुरंत ही सोनार मोहल्ला पहुंचने को कहा.

    थोड़ी देर में थाना प्रभारी के साथ महतोडीह प्रभारी आरएन मुंडा पहुंचे. यहां दीपक के घर के बाहर ऑटो लगा हुआ था. थोड़ी देर बाद धनबाद के अधिकारी भी पहुंचे. यहां दीपक के घर को खुलवाया गया, तो लखन भी मिल गया. जब ऑटो को चेक किया गया, तो उसके नंबर को मिटा दिया गया था. वहीं, ऑटो के ऊपर के हुड को भी हटा दिया गया था. बाद में हुड को दीपक के घर बरामद किया गया.

    लॉटरी में मिला था ऑटो- लखन
    बताया गया कि बुधवार की शाम जब लखन अपने बहनोई के घर पहुंचा, तो उसने अपनी बहन और बहनोई को बताया कि यह ऑटो उसे लॉटरी में मिला है. रात में जब पुलिस पहुंची, तो लखन कहने लगा कि उसे पता नहीं था ऑटो चोरी का है.

    ऐसे बरामद किया गया ऑटो

    ऑटो चालक के फरार होने के बाद से पुलिस तलाश में जुटी थी. इस बीच सूचना मिली की ऑटो को लेकर चालक गिरिडीह की तरफ भागा है. ऐसे में पुलिस ने गिरिडीह एसपी अमित रेणू के निर्देश पर छानबीन शुरू की. छानबीन के दौरान इंस्पेक्टर विनय कुमार राम की अगुवाई में डांडीडीह के पास सोनार मोहल्ला में छापेमारी की गई और यहीं से ऑटो को बरामद किया गया. इस मामले में ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है. चालक के साथ एक अन्य को भी पकड़ने की बात कही जा रही है. ऑटो और गिरफ्तार आरोपियों को धनबाद ले जाया गया.

    जांच पड़ताल कर रही रांची की फॉरेंसिक टीम

    फॉरेंसिक टीम की ओर से सड़क पर पड़ी कई चीजों की बहुत ही सफलतापूर्वक जांच की जा रही है. सड़क पर पड़े कई सामानों को टीम अपने साथ गहनता से जांच के लिए लेकर जा रही है. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई थी. डीआईजी ने भी बुधवार शाम न्यायाधीश के परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली थी. इसके साथ ही पुलिस ने मुस्तैदी के साथ अनुसंधान करते हुए गिरिडीह से न्यायधीश को टक्कर मारने वाले ऑटो को भी जब्त कर लिया है. इसके साथ ही तीन लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में नेशनल राइफल शूटर की मौत
    Next Article एक ही परिवार के तीन लोगों की करंट लगने से मौत, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Latest Posts

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.