Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Apr, 2026 ♦ 3:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पेसा पर आदिवासी समाज को गुमराह करने का हो रहा प्रयास : कमलेश
    जोहार ब्रेकिंग

    पेसा पर आदिवासी समाज को गुमराह करने का हो रहा प्रयास : कमलेश

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कमलेश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा नेता चम्पाई सोरेन के पेसा संबंधी बयान की आलोचना की है। उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पेसा अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी स्वशासन की आत्मा है। कमलेश ने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक शासन किया उनके कार्यकाल में आदिवासियों की न तो जमीन सुरक्षित रही और न जंगल ही बच पाया। आज वही लोग पेसा को लेकर भ्रम फैलाकर आदिवासी समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पेसा नियमावली बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही है और आम जनता, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधियों से राय लेकर इसे अंतिम रूप दिया गया है।

    भाजपा की राजनीति नाच न जाने आंगन टेढ़ा जैसी : सुखदेव

    सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि भाजपा की राजनीति नाच न जाने आंगन टेढ़ा जैसी है। बिना पेसा को ठीक से पढ़े और समझे, भाजपा नेता धार्मिक और भ्रामक बातें फैलाकर आदिवासी समाज को आपस में लड़वाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में लाखों एकड़ आदिवासी जमीन लैंड बैंक में डालकर पूंजीपतियों को सौंपने की साजिश रची गई।

    भगत ने सवाल उठाया कि सरना धर्म कोड के मुद्दे पर भाजपा क्यों मौन है, जबकि गठबंधन सरकार ने इसे विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेज दिया है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा को आदिवासियों के धर्म, संस्कृति और पहचान से कोई सरोकार नहीं है। विधायक विक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था और लैंड बैंक के माध्यम से आदिवासियों की जमीन छीनने की नीति अपनाई।

    मौके पर सांसद कालीचरण मुंडा, विधायक नमन विक्ससल कोनगाड़ी, राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुंजनी और जगदीश साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

    Also Read : आईजी होमकर किये गये विरमित, अब CRPF की संभालेंगे कमान

    Attempts are being made to mislead the tribal community on PESA: Kamlesh कमलेश पेसा पर आदिवासी समाज को गुमराह करने का हो रहा प्रयास : कमलेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईजी होमकर किये गये विरमित, अब CRPF की संभालेंगे कमान
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 07 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    चाईबासा में चोरी की वारदातों का खुलासा, बुलेट गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

    April 21, 2026
    झारखंड

    7 साल बाद भी पुलिस खाली हाथ! हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 2 हफ्ते में सुराग दो, वरना केस CBI को सौंप देंगे

    April 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में लगी आग, 70 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

    April 21, 2026
    Latest Posts

    चाईबासा में चोरी की वारदातों का खुलासा, बुलेट गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

    April 21, 2026

    7 साल बाद भी पुलिस खाली हाथ! हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 2 हफ्ते में सुराग दो, वरना केस CBI को सौंप देंगे

    April 21, 2026

    कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में लगी आग, 70 मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

    April 21, 2026

    शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; बारामती का दौरा हुआ रद्द

    April 21, 2026

    गठबंधन धागा टूटते ही बैद्यनाथ धाम में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    April 21, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.