Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में लूट की कोशिश, गार्ड को गो’ली मार भाग निकले बदमाश
    झारखंड

    गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में लूट की कोशिश, गार्ड को गो’ली मार भाग निकले बदमाश

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2026Updated:March 2, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बैंक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोड्डा जिले में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई है। मामला महागामा थाना क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की है। अपराधियों ने बैंक के गार्ड विनोद कुमार सिंह पर गोली चला दी, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

    हेलमेट हटाने को कहा, तो चला दी गोली

    जानकारी के मुताबिक, हेलमेट पहने दो युवक बैंक में घुसने की कोशिश कर रहे थे। गार्ड विनोद कुमार सिंह ने उन्हें रोककर हेलमेट हटाने को कहा। बस इसी बात पर अपराधियों में से एक ने गार्ड पर गोली चला दी। गोली उनके कंधे के पास लगी। घायल गार्ड को तुरंत महागामा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

    तीन अपराधी थे शामिल, भागते वक्त की हवाई फायरिंग

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस वारदात में कुल तीन अपराधी शामिल थे। एक शख्स पहले से ही बैंक के अंदर बैठा हुआ था, जबकि दो हेलमेट पहनकर अंदर आ रहे थे। गार्ड को गोली मारने के बाद अपराधियों ने भागते समय दो राउंड हवाई फायरिंग भी की। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों में भी अफरा-तफरी मच गई।

    पुलिस मौके पर, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही

    घटना की सूचना मिलते ही महागामा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर उपेंद्र महतो और थाना प्रभारी मनोज पाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। सीडीपीओ महागामा चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि तीन अपराधी इस वारदात में शामिल थे। गार्ड को कंधे में गोली लगी है और अपराधियों की पहचान की जा रही है।

    पहले भी हो चुकी है लूट की घटना

    गौरतलब है कि 12 जनवरी को महागामा के केंचुआ चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से 50 हजार रुपए छीन लिए थे। उस मामले का भी अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

    Also Read : 3.20 करोड़ से ज्यादा फंड पड़ा बेकार, RIMS में योजनाओं पर सवाल

    aerial firing Bank of India bank robbery bank robbery attempt bank security CCTV footage Chandrashekhar Azad criminal absconding criminal incident firing firing in broad daylight Godda guard injured helmet-wearing criminals jharkhand jharkhand crime news Kenchua Chowk law and order Mahagama Mahagama police station Manoj Pal police investigation SBI robbery case Upendra Mahato Vinod Kumar Singh अपराधी फरार आपराधिक वारदात उपेंद्र महतो एसबीआई लूट मामला कानून व्यवस्था केचुआ चौक गार्ड घायल गोड्डा गोलीबारी चंद्रशेखर आजाद झारखंड झारखंड क्राइम न्यूज दिनदहाड़े फायरिंग पुलिस जांच बैंक ऑफ इंडिया बैंक डकैती बैंक लूट प्रयास बैंक सुरक्षा मनोज पाल महागामा महागामा थाना विनोद कुमार सिंह सीसीटीवी फुटेज हवाई फायरिंग हेलमेटधारी बदमाश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article3.20 करोड़ से ज्यादा फंड पड़ा बेकार, RIMS में वित्तीय व्यवस्था पर सवाल
    Next Article पाकुड़ में इस बार ऐतिहासिक होगा होलिका दहन, रथबड़ी मैदान में होगा खास आयोजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.